11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूच लिबरेशन आर्मी ने पूरा रेलवे स्टेशन ही उड़ा डाला, 14 पाक...

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पूरा रेलवे स्टेशन ही उड़ा डाला, 14 पाक सैनिकों समेत 25 लोग मारे गये

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन के अंदर जोरदार धमाका हुआ है जिसमें पाकिस्तानी सेना के 14 सैनिकों सहित 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद बलूच ने मीडिया को बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले हुआ. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी. स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है.

बलूच आर्मी ने ली जिम्मेदारी
बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है. बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता (BLA) ने कहा, “हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना पर हुए फिदायी हमले की जिम्मेदारी लेते हैं. आज सुबह, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट पर फिदायीन हमला किया गया, जब वे इन्फैंट्री स्कूल से कोर्स पूरा करने के बाद जाफर एक्सप्रेस से लौट रहे थे. इस हमले को बीएलए की फिदायीन यूनिट मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया. जल्द ही मीडिया को विस्तृत जानकारी दी जाएगी.”

इससे पहले एसएसपी मोहम्मद बलूच ने कहा था कि यह घटना “आत्मघाती धमाके जैसी लग रही है, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. इससे पहले, ईधी बचाव सेवा के प्रमुख जीशान ने कहा कि विस्फोट “रेलवे स्टेशन के अंदर एक प्लेटफॉर्म पर हुआ.”

पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी ट्रेन
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. रिंद ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है. बम निरोधक दस्ता घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहा है और घटना पर रिपोर्ट मांगी गई है. सरकारी अधिकारी ने कहा कि वहां के अस्पतालों में ‘इमरजेंसी’ लागू कर दी है. उन्होंने कहा कि “घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है.” घटनास्थल की फुटेज में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मलबा दिखाई दे रहा है.धमाके के समय एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से पेशावर के लिए रवाना होने के लिए तैयार थी.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...