25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिआम लोग कब सेफ होंगे, मोदी जी? आप तो बस 'एक' अडानी......

आम लोग कब सेफ होंगे, मोदी जी? आप तो बस ‘एक’ अडानी… रेलवे कर्मी की मौत पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के बरौनी जंक्शन पर शंटिंग के दौरान रेलवे कर्मचारी की मौत को लेकर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने इस हादसे पर रेल मंत्रालय पर भी सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने रेलवे की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी अडानी का नाम लेकर तंज कसा। कांग्रेस नेता ने इस हादसे को भयावह बताते हुए रेलवे की लापरवाही करार दिया।

अडानी को लेकर कसा तंज
राहुल ने ट्वीट में लिखा, आम लोग कब सेफ होंगे, मोदी जी? आप तो बस ‘एक’ अडानी को सेफ करने में लगे हुए हैं। राहुल ने आगे लिखा कि ये भयावह तस्वीर और खबर भारतीय रेल की लंबी लापरवाही, उपेक्षा और जान बूझकर की गई कम भर्तियों का परिणाम है। बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन की शंटिंग की कवायद के दौरान इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंस जाने से एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले अमर कुमार (25) के रूप में की गई है। कुमार के परिवार ने आरोप लगाया कि रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस की शंटिंग चल रही थी। इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंसने से कुमार की मौत हो गई। बफर के बीच फंसे हुए व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...