9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव से पहले किसानों के समर्थन में बीजेपी, मांगों का सपोर्ट...

दिल्ली चुनाव से पहले किसानों के समर्थन में बीजेपी, मांगों का सपोर्ट करने का फैसला, अब क्या करेंगे एलजी

Published on

नई दिल्ली

रविवार को दिल्ली के कंझावला में बीजेपी ने किसानों और ग्रामीणों के साथ महापंचायत की। बीजेपी ने किसानों की मांगों पर उनका पूरा साथ देने का वादा किया है। किसान कई दिनों से दिल्ली मास्टर प्लान 2041 को लागू करने, जमीन और ग्रीन डेवलपमेंट अथॉरिटी की नीतियों में बदलाव, दिल्ली डेवलपमेंट एक्ट 1957 में बदलाव और सर्किल रेट बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसानों से मिलेंगे एलजी वीके सक्सेना
महापंचायत में बीजेपी सांसद रमवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोली, कामजीत सेहरावत और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता शामिल हुए। नेताओं ने किसानों को जल्द ही उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मिलने का आश्वासन दिया है। बिधूड़ी ने कहा कि उन्होंने किसानों से प्रदर्शन ख़त्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर पहले ही उपराज्यपाल से बात हो चुकी है। इनमें गाँव के विकास के लिए 960 करोड़ रुपये, बिजली कनेक्शन के लिए डीडीए से NOC की ज़रूरत ख़त्म करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

अपने एक्स हैंडल पर भी बताया
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लिखा कि दिल्ली देहात के किसानों की मांगों के समर्थन में कंझावला गांव में विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। किसानों की मांगें हैं-मास्टर प्लान 2041 शीघ्र लागू किया जाए, संशोधित लैंड पूलिंग पॉलिसी और GDA पॉलिसी लागू हो, DD एक्ट 1957 में बदलाव किया जाए , धारा-81ए और 34ए को समाप्त किया जाए और किसानों की अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का सर्कल रेट बढ़ाया जाए। इन मांगों को पूरा कराने के लिए उपराजयपाल महोदय से अनुरोध करेंगे ।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...