9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदुश्मनों की खैर नहीं! CISF में पहली महिला बटालियन को मंजूरी, जल्द...

दुश्मनों की खैर नहीं! CISF में पहली महिला बटालियन को मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती

Published on

नई दिल्ली

देश के हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, वीआईपी और अन्य परिसरों की सुरक्षा करने वाली सीआईएसएफ में पहली महिला बटालियन बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ग्रीन सिग्नल दे दिया। अब जल्द ही सीआईएसएफ पहली ऑल वूमेन बटालियन को बनाने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। इसमें अधिकतर महिलाओं को कमांडो ट्रेनिंग से ट्रेंड किया जाएगा। ताकि वह हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो और वीआईपी की सुरक्षा समेत जरूरत के मुताबिक कहीं पर भी अपनी त्वरित सेवाएं दे सकें। यह बटालियन देश की संसद को सुरक्षा प्रदान करने वाली सीआईएसएफ को मिली जिम्मेदारी को देखते हुए भी बेहद खास होगी।

गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
सीआईएसएफ के डीआईजी दीपक वर्मा ने बताया कि गृह मंत्रालय की मंजूरी के साथ ही इस पर काम करना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल सीआईएसएफ में करीब एक लाख 90 हजार नफरी है। इनमें करीब सात फीसदी महिलाएं हैं। 12 बटालियन वाली सीआईएसएफ में मौजूदा समय में एक भी बटालियन महिला बटालियन नहीं है। यह पहली बटालियन होगी, जिसमें केवल महिलाएं होंगी। बल में महिला बटालियन बनाने का प्रस्ताव 53वें सीआईएसएफ दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुरूप शुरू किया गया था। जिसे अब मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

ऑल वूमेन बटालियन में 1025 महिलाएं होंगी
सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि ऑल वूमेन बटालियन में 1025 महिलाएं होंगी। इनमें अधिकतर को कमांडो ट्रेनिंग से ट्रेंड किया जाएगा। ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी के वक्त महिला बटालियन की यह कमांडो मोर्चा संभाल सकें। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा नहीं है कि मौजूदा समय में सीआईएसएफ में महिलाएं ना हों। बल में अभी भी महिलाएं हैं और वूमेन कमांडो भी हैं। लेकिन ना तो उनकी कोई स्पेसिफिक बटालियन है और ना ही उनसे यह नई महिला बटालियन खड़ी की जा सकती है। इसके लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नई महिला बटालियन खड़ी की जाएगी। उम्मीद है कि अगले साल तक सीआईएसएफ को देश को अपनी पहली महिला बटालियन दे देगी।

अग्निवीर मामले में सीआईएसएफ पहले ही कह चुका है कि भर्तियों में 10 फीसदी का आरक्षण अग्नि वीरों को देगी। इसे देखते हुए इस बटालियन में भी महिला अग्निवीरो का कोटा होगा। हालांकि, अग्निवीरों का पहला ग्रुप 2025 के अंत से आना शुरू होगा। ऐसे में सीआईएसएफ की इस पहली नई महिला बटालियन में तो अग्नि वीरों को फायदा ना मिल पाए, लेकिन आने वाले समय में जरूर फायदा मिलेगा।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...