3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदुश्मनों का खेल खत्म! भारत की लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल पहले...

दुश्मनों का खेल खत्म! भारत की लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल पहले ही टेस्ट में पास

Published on

नई दिल्ली

भारत ने मंगलवार को रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। देश की इस सफलता से दुश्मनों के पसीने छूटना तय माना जा रहा है। दरअसल मंगलवार को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने ओडिशा के तट पर चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) का पहला उड़ान परीक्षण किया।

यह परीक्षण मोबाइल आर्टिकुलेटेड लॉन्चर से किया गया। परीक्षण के दौरान सभी सबसिस्टम उम्मीद के मुताबिक काम करते रहे और अपने मेन टारगेट को पूरा किया। मिसाइल के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए ITR की ओर से अलग-अलग जगहों पर रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (EOTS) और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर लगाए गए थे ताकि उड़ान पथ को पूरी तरह से कवर किया जा सके। भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया के ताकतवर देश भी भारत के रक्षा उपकरणों की तारीफ कर रहे हैं। उसी क्रम में भारत ने आज एक और ऐतिहासिक कामयाब हासिल की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
DRDO ने लंबी दूरी की जमीन पर हमला करने वाली मिसाइल के इस परीक्षण को एक बड़ी सफलता बताया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रथम उड़ान के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ, सशस्त्र बलों और उद्योग जगत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भविष्य के स्वदेशी क्रूज मिसाइल विकास कार्यक्रमों का मार्ग प्रशस्त करता है। वहीं रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने इस सफल लॉन्चिंग पर डीआरडीओ की पूरी टीम को बधाई दी।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...