25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली मेयर चुनाव के बीच कांग्रेस पार्षद ने दिया इस्तीफ़ा, AAP के...

दिल्ली मेयर चुनाव के बीच कांग्रेस पार्षद ने दिया इस्तीफ़ा, AAP के कैंडिडेट का करेंगी समर्थन

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के दौरान कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा किया. इसी बीच कांग्रेस पार्षद सबीला बेगम ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. बताया जा रहा है कि मेयर चुनाव में वह आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार का समर्थन करेंगी. सबीला बेगम ने अपने इस्तीफे में कहा कि मेयर चुनाव से दूर रहकर हम भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते.

बता दें कि मेयर चुनाव के बीच जब कांग्रेस के 8 पार्षदों ने दलित विरोधी होने का आरोप लगाकर वोटिंग का बहिष्कार किया, तो उन्हीं की साथी सबीला बेगम ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया और वोटिंग में हिस्सा लिया. एमसीडी में कांग्रेस को ये दूसरा बड़ा झटका है. सबीला बेगम ने अपने इस्तीफे में कहा कि मेयर चुनाव से दूर रहकर हम भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते.

पहले भी AAP में शामिल हुईं थी सबीला
सबीला मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद हैं. कांग्रेस से पार्षद का चुनाव जीतने के बाद वह आम आदमी पार्टी में चली गई थीं. जिनके विरोध में लोग सड़क पर आ गए थे. आरोप था पार्षद सबीला बेगम ने जनता के फैसले का अपमान किया है. घर के बाहर भी जमकर हंगामा हुआ था. आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे के बाद वह वापस कांग्रेस में आ गई थीं, लेकिन अब एक बार फिर वह आम आदमी पार्टी में आ गई हैं और वोट भी दिया है.

Latest articles

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...