25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'वायनाड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित न करके राजनीति कर रही बीजेपी',...

‘वायनाड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित न करके राजनीति कर रही बीजेपी’, प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर वायनाड में भूस्खलन से हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित न करके राजनीति करने और पीड़ितों को सहायता देने से इनकार करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस नेता ने X पर एक पोस्ट में कहा कि वायनाड में भूस्खलन से हुई तबाही के बावजूद, भाजपा सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से इनकार कर रही है, जिससे जरूरतमंद लोगों को आवश्यक राहत देने से इनकार किया जा रहा है, यह केवल लापरवाही नहीं है, यह उन लोगों के साथ अन्याय है, जिन्होंने अकल्पनीय नुकसान झेला है. वायनाड के लोग इससे बेहतर के हकदार हैं.

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रासदी के समय वायनाड का दौरा किया था और उन्होंने तबाही के असर को प्रत्यक्ष रूप से देखा, फिर भी उनकी सरकार राजनीति कर रही है और महत्वपूर्ण सहायता रोक रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ भी ऐसा ही किया गया, जब वे बहुत संकट में थे.

प्रियंका ने दावा किया कि पहले इस तरह की त्रासदियों का ऐसे राजनीतिकरण नहीं किया गया. राजनीतिक कारणों से ऐसी आपदाओं के पीड़ितों को अलग-थलग करना और उन्हें सहायता न देना पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

बता दें कि केंद्र ने केरल सरकार को सूचित किया है कि इस साल जुलाई में वायनाड में हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ को “राष्ट्रीय आपदा” घोषित नहीं किया जा सकता. इस प्राकृतिक आपदा में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों घर तबाह हो गए थे. राज्य सरकार मांग कर रही है कि इसे “राष्ट्रीय आपदा” घोषित किया जाए तथा पुनर्वास के लिए सहायता भी प्रदान की जाए.

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 10 नवंबर को लिखे पत्र में कहा कि SDRF-NDRF के मौजूदा दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी आपदा को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है. अगस्त में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर वायनाड में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध किया था.

Latest articles

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...