25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'वायनाड को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर सकते', केंद्र सरकार बोली- केरल...

‘वायनाड को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर सकते’, केंद्र सरकार बोली- केरल के पास है पर्याप्त फंड

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने केरल के वायनाड में हुई लैंड स्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से इनकार कर दिया है। केंद्र ने केरल को सूचित किया कि 30 जुलाई को वायनाड में हुए भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया जा सकता। साथ ही केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि केरल सरकार के पास राहत कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध रही है।

राज्य सरकार ने इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए केंद्र से 900 करोड़ रुपये की सहायता मांगी थी। गौरतलब है कि जुलाई 2024 में वायनाड में हुई लैंड स्लाइड में 231 लोगों की मौत हो गई थी और 47 अन्य अभी भी लापता हैं। लैंड स्लाइड के कारण लगभग 900 परिवार विस्थापित हो गए, जिससे तीन बस्तियाँ लगभग वीरान हो गईं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिल्ली में केरल सरकार के विशेष प्रतिनिधि केवी थॉमस को लिखे पत्र में कहा, “एसडीआरएफ/एनडीआरएफ के मौजूदा प्रावधानों के तहत किसी भी आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है।”

केरल के पास पर्याप्त धन- केंद्र सरकार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य की है। पत्र में कहा गया है, “मैं यह कहना चाहूंगा कि 2024-25 के लिए केरल को 388 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। 145.60 करोड़ रुपये की पहली किस्त 31 जुलाई को और 145.60 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त 1 अक्टूबर को जारी की गई। इसके अलावा, केरल के महालेखाकार ने इस साल 1 अप्रैल तक एसडीआरएफ खाते में 394.99 करोड़ रुपये की शेष राशि की सूचना दी है। इस प्रकार, राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ खाते में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है।”पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार की एक टीम ने लैंड स्लाइड प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और टीम की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने स्थापित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की थी।

Latest articles

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...