11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeभोपालMP : ठेले पर समोसा खा रहे थे लोग, अचानक से हुआ...

MP : ठेले पर समोसा खा रहे थे लोग, अचानक से हुआ सिलेंडर में ब्लास्ट, 25 लोग घायल

Published on

छतरपुर

जिले के बिजावर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। एक समोसे की दुकान पर अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट में हो गया। इस दौरान वहां मौजूद करीब 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार को करीब 3 बजे की है। बिजावर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में ठेले पर खड़े होकर कुछ लोग समोसा खा रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां मौजूद लोगों में किसी कपड़े तो किसी के बाल और कई लोगों के शरीर में आग पकड़ ली। इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 25 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन और डॉक्टर का बचाव दल पहुंच गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

14 लोग गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि इस हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें पांच बच्चे शामिल हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल में पहले से ही मौजूद एडीएम मिलिंद नागदेव एवं चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आर पी गुप्ता मौके का जायजा ले रहे हैं। ये सभी लोग घायलों के इलाज की व्यवस्था करा रहे हैं। एडीएम मिलिंद नागदेव ने बताया कि जिला अस्पताल में 14 घायलों को लाया गया है, जिसमें पांच बच्चे शामिल हैं। फिलहाल किसी को भी कोई खतरा नहीं है। सभी का इलाज शुरू किया जा चुका है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...