32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeकलियुग में स्त्री-पुरुष कैसे होंगे? कलियुग के बारे में श्रीकृष्ण की 6...

कलियुग में स्त्री-पुरुष कैसे होंगे? कलियुग के बारे में श्रीकृष्ण की 6 भविष्यवाणियां जो आज हर दिन हो रही हैं सच

Published on

श्रीमद्‍भगवद्‍ गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है ‘परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है।’ मनुष्य को परिवर्तन को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। श्रीकृष्ण की इस सीख को अगर बारीकी से समझें, तो परिवर्तन एक समय से जुड़ा होता है। जैसे-जैसे युग बदलता है, तो आसपास के संसार में भी बदलाव देखने को मिलता है। मनुष्यों का व्यवहार, स्वभाव, सोच आदि पर भी समय का असर दिखता है। महाभारत की कथा के अनुसार द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने पांडवों को बताया था कि कलियुग में संसार में क्या-क्या परिवर्तन होंगे। कलियुग की इन भविष्यवाणियों में श्रीकृष्ण ने स्त्री-पुरुष में बदलाव के बारे में भी बताया था। आइए, विस्तार से जानते हैं स्त्री-पुरुष से जुड़ीं कृष्ण की कलियुग की भविष्यवाणियां।

पुरुष धन और भूमि के एक टुकड़े के लिए हत्या करेंगे
श्रीकृष्ण की भविष्यवाणी के अनुसार कलियुग में पुरुष इतने क्रूर हो जाएंगे कि वे रिश्तों का भी लिहाज नहीं करेंगे। पिता पुत्र को और पुत्र पिता की हत्या करेंगे। धन-संपत्ति और भूमि के लिए हत्या करना एक आम बात बन जाएगी। छोटी-छोटी बातों पर पुरुष बदले की आग में जलकर विनाश की ओर बढ़ेंगे।

स्त्रियों को समझेंगे हीन और उपहास करेंगे पुरुष
कलियुग के बारे में श्रीकृष्ण कहते हैं कि कलियुग में पुरुष स्त्रियों को हीन दृष्टि से देखेंगे और उनका उपहास उड़ाएंगे। स्त्रियों के बारे में अपमानजनक बातें करके अपने आपको गर्वित महसूस करेंगे। उन्हें हर तरह से स्त्रियां खुद से कम ही नजर आएंगी। पुरुष अपनी गौरव गाथा गाकर महिलाओं के त्याग और साहस को अनदेखा करेंगे।

गुणों की जगह केवल स्त्रियों की सुंदरता को महत्व देंगे पुरुष
श्रीकृष्ण कहते हैं कि कलियुग में पुरुष स्त्रियों के गुणों को अनदेखा करके केवल सुंदरता को महत्व देते हुए स्त्री को उपभोग की वस्तु समझेंगे। पुरुष चरित्रवान स्त्रियों का महत्व नहीं समझेंगे और मर्यादा को तोड़ते हुए अपने आनंद के लिए ही स्त्री का साथ चाहेंगे।

धनवान पुरुष को चाहेंगी स्त्रियां
श्रीकृष्ण कलियुग में स्त्री के स्वभाव के बारे में भविष्यवाणी करते हैं कि कलियुग में स्त्रियां धनहीन पतियों को त्याग देंगी। धन से संपन्न पुरुष ही स्त्रियों की पहली पसंद बनेंगे। स्त्रियां धनवान पति की कामना करते हुए उनके अवगुणों को अनदेखा करेंगी।

दूसरी स्त्रियों के कष्टों में सुख तलाशेंगी स्त्रियां
कलियुग में स्त्रियां अन्य स्त्रियां की पीड़ा समझने की बजाय उनके ही कष्टों का कारण बनेगी। स्वंय को बलवती दिखाने के लिए स्त्रियां ही स्त्रियों का शोषण करेंगी और गुणवती स्त्रियों का उपहास उड़ाकर समाज में अपने आपको सभ्य और ऊंचा दिखाने का प्रयास करेंगी।

पुरुषों के अनैतिक कार्यों का सहयोग करेंगी स्त्रियां
स्त्रियां अपने लाभ के लिए पुरुषों के अनैतिक और अपराधिक कार्यों में साथ देंगी। पुरुष को सही-गलत की समझ देने की बजाय स्त्रियां उनके गलत कामों को बढ़ावा देंगी। स्त्रियां अपने लाभ के लिए रिश्तों की मर्यादा को भी तोड़ने से पीछे नहीं हटेंगी। कलियुग में स्त्री-पुरुष दोनों ही एक विवेकहीन और अभद्र आचरण वाले होंगे।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...