9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत जाने वाले हर यात्री की होगी सख्त से सख्त जांच... तनाव...

भारत जाने वाले हर यात्री की होगी सख्त से सख्त जांच… तनाव के बीच ट्रूडो सरकार का फैसला

Published on

नई दिल्ली,

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए बेबुनियाद आरोप लगाने वाली ट्रूडो सरकार ने भारत के खिलाफ एक और कड़ा फैसला लिया है. अब कनाडा से भारत आने वाले हर यात्री की एयरपोर्ट पर और कड़ी सुरक्षा और स्क्रीनिंग की जाएगी.कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने इसका ऐलान किया. कनाडा की सरकार ने ये फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संकट बढ़ा हुआ है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा से भारत आने वाले यात्रियों को लेकर इन नए सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में एयर कनाडा को बता दिया गया है. एयर कनाडा के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं.

टोरंटो पीयर्सन इंटरनेशन एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए सिक्योरिटी स्क्रीनिंग सख्त कर दी गई है. एयरपोर्ट ने कहा कि सख्त जांच करने के कारण अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर सामान्य समय से ज्यादा वक्त तक इंतजार करना पड़ सकता है.

एयर कनाडा ने भी सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर ज्यादा वक्त लगने के कारण यात्रियों को डिपार्चर से चार घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है.कनाडा सरकार ने इसके पीछे सिक्योरिटी का हवाला दिया है. पिछले महीने ही नई दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बाद फ्लाइट को कनाडा के इकालुइट में उतारा गया था. हालांकि, जांच के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला था.

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 1 से 19 नवंबर तक बार-बार एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. पन्नू अक्सर इस तरह की धमकियां देता रहा है. हालांकि, भारतीय विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बावजूद कनाडा की मंत्री अनीता आनंद ने हालिया फैसले को किसी व्यक्ति या संस्था से नहीं जोड़ा है.

भारत और कनाडा के बीच तब से तनाव है, जब से कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स के शामिल होने का आरोप लगाया था. ट्रूडो ने पिछले साल सितंबर में ये आरोप लगाया था. दोनों देशों के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब कनाडाई पुलिस ने निज्जर की हत्या में भारतीय डिप्लोमैट्स के शामिल होने का आरोप लगाया. इसके बाद राजनयिक संकट बढ़ गया.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...