9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभोपाल'हमारे हाथ में होता तो कर देता', पदयात्रा से पहले धीरेन्द्र कृष्ण...

‘हमारे हाथ में होता तो कर देता’, पदयात्रा से पहले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा दावा, पुजारी वाले बयान पर मारी पलटी

Published on

छतरपुर

देश में सभी हिंदुओं को जोड़ने के लिए गुरुवार के दिन एमपी के छतरपुर में बागेश्वर धाम ने पदयात्रा निकाली। हजारों की संख्या में भक्तों के साथ बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आगाज किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों के अलावा साधु संत मौजूद रहे। ढोल नगाड़ों के बीच नाचते गाते हुए देश विदेश से भी भक्त शामिल हुए। इस दौरान उनसे दलितों और आदिवासियों को मंदिर के पुजारी बनाए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले धीरेंद्र शास्त्री का बयान चौंकाने वाला है।

दरअसल, हिंदू एकता पदयात्रा के एक दिन पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दलितों और आदिवासियों को मंदिर का पुजारी बनाने पर कहा था जब हम सभी को हिंदू बनाने निकल पड़े हैं तो न कोई दलित है न अगला है और न पिछड़ा है, न बिछड़ा है, न कोई ब्राह्मण है… सब हिंदू हैं। लेकिन, गुरुवार के दिन यात्रा के दौरान दलितों और आदिवासियों को मंदिर का पुजारी बनाए जाने के बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पलट गए। उन्होंने, कहा कि शंकराचार्य एवं साधु संतों का निर्णय ही इस मामले में अंतिम होगा। फिलहाल देश में सामाजिक समरसता होना बहुत जरूरी है। हम चाहते हैं कि देश से जातिवाद और छुआछूत जैसी चीज खत्म हो।

दलितों को पुजारी बनाए जाने पर पलटे धीरेंद्र शास्त्री
आदिवासियों और दलितों को मंदिरों में पुजारी बनाए जाने के बयान पर जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बात की गई तो वह अपने बयान से पलटते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि जहां तक दलित एवं आदिवासियों को मंदिरों के अंदर पुजारी बनाए जाने की बात है तो वह शंकराचार्य एवं साधु संतों पर निर्भर करती है। उनका निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा। हालांकि इसके पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक प्रेस वार्ता में पुरजोर तरीके से यह बात कही थी कि आदिवासी एवं दलितों को मंदिरों का पुजारी बनाया जाना चाहिए। इसका मैं समर्थन करता हूं।

हमारे हाथ में होता तो कर देता
कुछ दिन पहले दिए बयान में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ‘वैदिक परंपरा का अनुसरण करने वाले वैष्णव परंपरा को मानने वाले, हमारे देश के शंकराचार्य, महामंडलेश्वर से निवेदन है कि वे दलितों को भी यह अधिकार दें। अगर हमारे हाथ में होता तो हम आज ही कर देते’।

पदयात्रा की सुरक्षा में लगे आसपास के जवान
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 किलोमीटर की पदयात्रा करने के बाद यात्रा में शामिल लोग उनके साथ विश्राम करेंगे। विश्राम के साथ कादरी गांव के पास ही बने एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां पर लगभग 50 हजार लोगों के लिए भोजन और 1 लाख लोगों की ठहरने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से छतरपुर जिले के अलावा आसपास का पुलिस बल मौजूद रहा। लगभग 600 पुलिसकर्मी बाबा की सुरक्षा में तैनात थे।

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...