21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'जिन्हें जनता ने 80 बार नकारा, वो संसद का काम रोकते हैं',...

‘जिन्हें जनता ने 80 बार नकारा, वो संसद का काम रोकते हैं’, हंगामे को लेकर PM मोदी का राहुल पर वार

Published on

नई दिल्ली,

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 20 दिसंबर तक चलेगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा,’जिन्हें जनता 80 बार नकार चुकी है, वो संसद का काम रोकते हैं. दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को कंट्रोल करने की कोशिश की है.’

प्रधानमंत्री ने कहा,’शीतकालीन सत्र है और माहौल भी शीत ही रहेगा. 2014 का यह अंतिम कालखंड चल रहा है. देश पूरे उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में भी लगा हुआ है. संसद का यह सत्र अनेक प्रकार से विशेष है. सबसे बड़ी बात है कि हमारे संविधान की यात्रा का 75वें साल में प्रवेश होना. ये अपने आप में लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही उज्ज्वल अवसर है.’ माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की हार के बाद यह निशाना राहुल गांधी पर साधा है.

‘चर्चा में योगदान दें ज्यादा लोग’
संसद की चर्चा पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा,’संविधान निर्माताओं ने, संविधान का निर्माण करते समय एक-एक बिंदु पर विस्तार से बहस की. तब जाकर हमने इसे प्राप्त किया. संसद इसकी महत्वपूर्ण इकाई है. पार्लियामेंट में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए. ज्यादा से ज्यादा लोगों को चर्चा में अपना योगदान देना चाहिए.’

‘सजा भी देती है देश की जनता’
नए सांसदों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,’दुर्भाग्य से कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं. जिन्हें जनता ने अस्वीकार्य कर दिया है, वे मुट्ठीभर लोग भी हुड़दंगबाजी से संसद को कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं. लेकिन जब समय आता है तो देश की जनता सजा भी देती है. पीड़ा की बात यह है कि जो नए सांसद हैं, चाहे वर किसी भी पार्टी के हों, उन्हें बोलने का मौका नहीं मिल पाता है.’

16 विधेयकों पर होनी है चर्चा
बता दें कि आज शीतकालीन सत्र के दौरान पांच नए विधेयक पेश होंगे. जबकि वक्फ (संशोधन) समेत 11 अन्य विधेयकों को चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया है. यानी कुल 16 विधेयक होंगे, जिन्हें सरकार इस सत्र में पारित करवाने की तैयारी में है. विपक्षी पार्टियों के जिस तरह के तेवर हैं, उससे साफ है कि शीत सत्र हंगामेदार रह सकता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...