21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिमहिलाओं के खाते में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर...महाराष्ट्र वाला फॉर्मूला दिल्ली में लागू...

महिलाओं के खाते में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर…महाराष्ट्र वाला फॉर्मूला दिल्ली में लागू करेगी BJP!

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के बाद अब दिल्ली चुनाव की तैयारी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली में भी पार्टी नेताओं का जोश हाई है। साथ ही वहां मिली जीत के पीछे जिस योजना की सबसे अधिक चर्चा है उसे बीजेपी यहां भी चुनावी वादे में शामिल करने की सोच रही है। महाराष्ट्र में मिली बड़ी जीत के बाद बीजेपी दिल्ली में भी वैसी ही रणनीति अपनाने की तैयारी में है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी महिलाओं के लिए सीधे नकद ट्रांसफर योजना लाने की सोच रही है। यह योजना महाराष्ट्र की ‘लाडली बहन योजना’ जैसी होगी, जिसका श्रेय महाराष्ट्र में महायुति की जीत को दिया जा रहा है।

महिलाओं के खाते में कैश ट्रांसफर करने की योजना
बीजेपी अपने घोषणापत्र में कई कल्याणकारी योजनाओं को शामिल कर सकती है। जिसमें नौकरी की सुरक्षा, वेतन वृद्धि और छात्रों के लिए स्कॉलरशिप को शामिल किया जा सकता है। बीजेपी यमुना की सफाई, सड़कों की हालत और मुख्यमंत्री आवास के महंगे रेनोवेशन जैसे मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। बीजेपी का मानना है कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं की सफलता दिल्ली में भी दोहराई जा सकती है। महाराष्ट्र में ‘लाडली बहन योजना’ के तहत 21 से 65 साल की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जा रहे हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक दिल्ली के लिए घोषणापत्र समिति महिलाओं के लिए एक विशेष नकद ट्रांसफर योजना तैयार करेगी। उन्होंने कहा, इस पर कुछ सीमा हो सकती है, लेकिन यह अभी शुरुआती चरण में है। उन्होंने आगे कहा, दिल्ली की रणनीति महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली सफलता पर आधारित है। पार्टी महिला केंद्रित कार्यक्रमों को अपने चुनावी वादे के रूप में पेश करेगी।

आम आदमी पार्टी की ओर से भी है तैयारी
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने भी अपने 2024-25 के बजट में ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ का प्रस्ताव रखा है। इस योजना के तहत, 18 साल से ज्यादा उम्र की दिल्ली की उन महिला मतदाताओं को 1,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे जो न तो टैक्स देती हैं और न ही कोई अन्य सरकारी लाभ प्राप्त करती हैं। सरकार ने इस योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। हालांकि, यह योजना अभी तक लागू नहीं हुई है, लेकिन AAP चुनाव से पहले इसे लागू करने की कोशिश करेगी।

पिछले दो विधानसभा चुनावों में AAP ने क्रमशः 67 (2015) और 62 (2020) सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार बीजेपी की चुनौती के कारण AAP के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला है। यह तय है कि बीजेपी महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए इस योजना को बड़ा मुद्दा बना सकती है। दिल्ली के चुनावी रण में बीजेपी और AAP के बीच कांटे की टक्कर है और इस बार कौन सी पार्टी क्या वादे करती है इस पर भी नजर रहेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...