12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलक्रुणाल पंड्या के लिए आरसीबी ने खोला खजाना, उम्मीद से ज्यादा मिला...

क्रुणाल पंड्या के लिए आरसीबी ने खोला खजाना, उम्मीद से ज्यादा मिला हार्दिक के भाई को पैसा

Published on

जेद्दा

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खरीदा है। आरसीबी की टीम ने ऑक्शन में क्रुणाल पंड्या पर 5.75 करोड़ की बोली लगाई। क्रुणाल पंड्या के लिए ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी जोर लगाया था, लेकिन आखिरी बोली में आरसीबी ने बाजी मार लिया। ऐसे में विराट कोहली की को क्रुणाल के रूप में एक बेहतरीन फिंगर स्पिनर मिला है।

इससे पहले चर्चा थी कि क्रुणाल पंड्या को उनके भाई की टीम मुंबई इंडियंस खरीद सकती है। क्रुणाल लखनऊ सुपरजाइंट्स से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। ऐसे में क्रुणाल अब इस लीग में अपने करियर की तीसरी टीम के लिए मैदान उतरेंगे। क्रुणाल पंड्या टी20 फॉर्मेट में एक शानदार स्पिन ऑलराउंडर माने जाते हैं।

कैसा रहा है क्रुणाल पंड्या का आईपीएल करियर
इंडियन प्रीमियर लीग में क्रुणाल पंड्या का डेब्यू साल 2016 में हुआ था। इसके बाद लेकर क्रुणाल इस लीग में 127 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में क्रुणाल पंड्या की बल्लेबाजी की बात करें तो 1627 रन बनाए हैं। इसमें उनका रन बनाने का औसत 33.25 का औसत रहा है। आईपीएल नें क्रुणाल का सर्वोच्च स्कोर 61 रन का है। वहीं उनकी गेंदबाजी की बात करें तो क्रुणाल ने 76 विकेट झटके हैं। बॉलिंग क्रुणाल का बेस्ट परफॉर्मेंस 11 रन देकर 3 विकेट लेने का है।

क्रुणाल पंड्या का इंटरनेशनल करियर
क्रुणाल पंड्या मेगा ऑक्शन में कैप्ड खिलाड़ी के तौर पर उतरे थे। क्रुणाल पंड्या टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेल चुके हैं। क्रुणाल ने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। हालांकि, क्रुणाल लंबे समय से अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। क्रुणाल पंड्या टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 2 वनडे और 15 टी20 मैच खेल चुके हैं। वनडे में क्रुणाल ने 2 विकेट लेने के साथ 130 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में क्रुणाल ने 124 रन बनाने के साथ 15 विकेट झटके हैं।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...