12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
HomeखेलIPL ऑक्शन में RCB ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, उठकर...

IPL ऑक्शन में RCB ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, उठकर हाथ मिलाने चले गए अंबानी

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स को आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के लिए सिर्फ 41 गेंद में शतक बनाकर सनसनी मचाई थी। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले विल जैक्स को खरीदने के लिए मुंबई ने 5.25 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाई, लेकिन आरसीबी ने अपने राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।

हाथ मिलाकर आकाश अंबानी ने कहा शुक्रिया
मुंबई इंडियंस को हर हाल में विल जैक्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाज की जरूरत थी, लेकिन सारी निगाहें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर टिकी हुई थी, लेकिन आरसीबी ने अपने RTM कार्ड का इस्तेमाल न करके हर किसी को चौंका दिया। खुद मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी भी आश्चर्यचकित हो गए, जिसके बाद उनके चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी। अपनी टेबल से उठकर आकाश अंबानी आरसीबी के टेबल तक पहुंचे और वहां बैठे मैनेजमेंट के लोगों से हाथ मिलाकर उनका शुक्रिया अदा किया।

आरसीबी के लिए ठोकी थी सेंचुरी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 201 रन के मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए विल जैक्स ने 10 छक्के और पांच चौके की मदद से विस्फोटक सेंचुरी जड़ी थी। अपनी विध्वंसक पारी के दौरान उन्होंने दिग्गज अफगान स्पिनर राशिद खान को एक ही ओवर में चार छक्के के साथ 28 रन बनाए थे। जैक्स ने विराट कोहली के साथ अविश्वसनीय नाबाद 166 रन की साझेदारी भी की थी, जो पिछले सीजन की सबसे अविस्मरणीय चेज में से एक थी। प्लेऑफ के लिए बेहद अहम मैच में आरसीबी ने चार ओवर पहले ही मैदान मार लिया था।

बेहद खुश हैं मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी
मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने प्रसन्नता जताई कि आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह के जोड़ीदार के रूप में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को लेने की उनकी योजना कामयाब रही। अंबानी ने आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन कहा कि मुंबई इंडियंस ने अपने 12 खिलाड़ी तय कर लिए हैं, जिनमें बोल्ट और बुमराह शामिल है। पांच बार की चैंपियन टीम ने पिछले दो सत्र में बुमराह और जोफ्रा आर्चर की जोड़ी बनाई थी, लेकिन आर्चर के लगातार चोटिल होने से उसकी रणनीति प्रभावित हुई।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...