21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली सरकार ने किया ढाई हजार रुपए पेंशन देने का ऐलान, 24...

दिल्ली सरकार ने किया ढाई हजार रुपए पेंशन देने का ऐलान, 24 घंटे में ही आ गए 10 हजार आवेदन

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के बुजुर्गों के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली की आतिशी सरकार ने दिल्ली के बुजुर्गों को पेंशन देने की घोषणा की है. दरअसल, दिल्ली सरकार 80 हजार बुजुर्गों के लिए नई वृद्धावस्था पेंशन शुरू करने जा रही है.

पेंशन का ऐलान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने किया है. ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा,’हमारी सरकार में सवा लाख पेंशन जोड़ी गई है. अब कुल 5 लाख 30 हाजर बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी. मैं जहां भी जाता था, बुजुर्ग पेंशन की मांग करते थे. इसे दिल्ली सरकार ने लागू कर दिया गया है. पिछले 24 घंटे में दस हजार आवेदन आ चुके हैं.’

किसे और कितनी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन?
1. 60-69 साल के व्यक्ति को हर महीने दो हजार रुपए दिए जाएंगे.
2. 70 साल या इससे ज्यादा के बुजुर्ग को हर महीने ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे.

पूरी हो चुकी है कागजी कार्रवाई
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की AAP सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना जल्द लागू करने का ऐलान किया था. इस योजना की कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है.

किसे मिलेगी महिला सम्मान निधि?
इस योजना का लाभ 18 से 60 साल की उन महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो सरकारी कर्मचारी न हों और न ही टैक्स का भुगतान करतीं हों. महिलाएं स्व-घोषणापत्र और आधार कार्ड प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री सम्मान योजना के मानदेय का पात्र होंगी. आधिकारिक अनुमान के मुताबिक इस योजना से दिल्ली में लगभग 50 लाख महिलाओं को लाभ होने की संभावना है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...