18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिआतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे, जम्मू-कश्मीर में भी बाबा साहब का... संविधान...

आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे, जम्मू-कश्मीर में भी बाबा साहब का… संविधान दिवस पर बोले पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली

संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंतकवाद को लेकर भारत का सख्त रुख पूरी दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने कहा, ‘मैं देश का यह संकल्प दोहराता हूं कि भारत की सुरक्षा को चुनौती देने वाले हर आतंकी संगठन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘भारत के संविधान का ये 75वां साल पूरे देश के लिए एक असीम गौरव का विषय है। आज मुंबई में हुए आतंकी हमले की भी बरसी है इस हमले जिनकी मृत्यु हुई उनको मैं श्रद्धांजलि देता हूं।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमारा संविधान, हमारे वर्तमान और हमारे भविष्य का मार्गदर्शक है। बीते 75 वर्षों में देश के सामने जो भी चुनौतियां आई हैं। हमारे संविधान ने हर उस चुनौती का समाधान करने के लिए उचित मार्ग दिखाया है।संविधान से मिली शक्ति की वजह से ही आज जम्मू-कश्मीर में भी बाबा साहब का संविधान पूरी तरह लागू हुआ है।’

संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में, 53 करोड़ से ज्यादा ऐसे भारतीयों का बैंक खाता खुला है, जो बैंक के दरवाजे तक नहीं पहुंच पाते थे। पिछले 10 वर्षों में, 4 करोड़ ऐसे भारतीयों को पक्का घर मिले हैं, जो कई कई पीढ़ियों से बेघर थे। पिछले 10 वर्षों में, 10 करोड़ से ज्यादा ऐसी महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है, जो वर्षों से अपने घर में गैस पहुंचने का इंतजार कर रही थी।’

पीएम ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
इससे पहले भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। एक वीडियो संदेश के जरिए संविधान के ताकत का मतलब समझाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ पीएम मोदी ने इस खास मौके पर करीब डेढ़ मिनट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हमारा संविधान ही हमारी ताकत है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...