21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'राहुल गांधी ने राष्ट्रपति का किया अपमान', वीडियो शेयर कर BJP ने...

‘राहुल गांधी ने राष्ट्रपति का किया अपमान’, वीडियो शेयर कर BJP ने लगाया आरोप

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा ने मंगलवार को संसद में संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन न करके उनका अपमान करने का आरोप लगाया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर समारोह का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए बीजेपी नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि राष्ट्रगान के दौरान कांग्रेस नेता का ध्यान कहीं और था.

अमित मालवीय ने कार्यक्रम के दो वीडियो साझा किए, जिनमें से एक में राष्ट्रगान बजते समय राहुल गांधी को बगल में देखते हुए दिखाया गया है, जबकि अन्य नेता या तो सीधा या नीचे की ओर देखते हुए सावधान की मुद्रा में खड़े थे. एक अन्य वीडियो में राहुल गांधी कुर्सी पर बैठे हुए दिख रहे हैं, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेता मंच पर खड़े हैं. वीडियो में राहुल गांधी को राष्ट्रपति मुर्मू का अभिवादन किए बिना मंच से उतरते हुए भी दिखाया गया है.

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता की हाल में की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए X पोस्ट में लिखा, ‘राहुल गांधी 50 सेकंड के लिए भी अपना ध्यान एक जगह नहीं लगा सकते, और वह अमेरिका के राष्ट्रपति पर बहुत ही अरुचिकर टिप्पणी करने का दुस्साहस कर सकते हैं.’ बता दें कि राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भूलने की बीमारी है.

मालवीय द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जैसे ही राष्ट्रगान समाप्त हुआ, मंच के किनारे खड़े राहुल गांधी को नीचे उतरने का प्रयास करते देखा गया, जबकि अन्य नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू का अभिवादन किया. दूसरा वीडियो शेयर करते हुए, मालवीय ने लिखा, ‘कांग्रेस हमेशा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अनादर करती है, क्योंकि वह देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी महिला हैं. यह दिखाता है कि राहुल और गांधी परिवार एससी, एसटी और ओबीसी का तिरस्कार करते हैं.’

राहुल गांधी की इस कथित हरकत पर ऑनलाइन बहस भी छिड़ गई. कुछ लोगों ने कहा कि उनका यह व्यवहार आदिवासी पृष्ठभूमि के कारण राष्ट्रपति के प्रति पूर्वाग्रह से उपजा है. अन्य लोगों ने इसे अहंकार बताया, जबकि कुछ ने इसे महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उनकी निराशा से जोड़ा. बीजेपी के आरोपों पर अब तक न तो राहुल गांधी और न ही अन्य कांग्रेस नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया दी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...