18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिज्योतिरादित्य सिंधिया का हाथ पकड़ चल दिए राहुल गांधी, देखते रह गए...

ज्योतिरादित्य सिंधिया का हाथ पकड़ चल दिए राहुल गांधी, देखते रह गए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Published on

भोपाल

मंगलवार को संसद भवन में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत सभी सांसद शामिल हुए। संसद के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति ने संबोधित किया। सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एक अजीब नजारा देखने को मिला। जब दो पुराने दोस्त आपस में बात करते हुए नजर आए। इस दौरान जिसने भी यह नजारा देखा वह हैरान रह गया। संसद भवन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात हुई।

संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। इस वायरल फोटो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया और राहुल गांधी आमने-सामने आ गए। इस दौरान राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और आपस में बात भी की।

देखते रह गई कांग्रेसी नेता
ज्योतिरादित्य और राहुल गांधी की यह मुलाकात सुर्खियों में आ गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया और राहुल गांधी जब बात कर रहे थे उस समय पास में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी खड़े थे। वहीं बाकी कांग्रेस नेता भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई इसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

कभी पक्के दोस्त थे दोनों नेता
राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी पक्के दोस्त हुआ करते थे। मध्य प्रदेश में 2020 में हुए सियासी उलटफेर के बाद दोनों नेताओं की राह बदल गई थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया 2020 में अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिस कारण से मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। इसके बाद से दोनों ही नेता एक दूसरे पर हमला करते रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया अब मोदी कैबिनेट में संचार विभाग के मंत्री हैं।

चार साल बाद आई ऐसी तस्वीर
चार साल बाद दोनों नेता एक दूसरे के सामने आए हैं। सोशल मीडिया में वायरल इस तस्वीर पर अब कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...