12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलभारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बीच दुखद खबर... 23 साल के क्रिकेटर आदि...

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बीच दुखद खबर… 23 साल के क्रिकेटर आदि डेव की मौत

Published on

केनबरा,

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसी बीच क्रिकेट जगत को सन्न कर देने वाली दुखद खबर सामने आई है. 23 साल के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर आदि डेव (Adi Dave) की मौत हो गई है.

बता दें कि टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में हुआ था, जिसे 295 रनों से जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. इसी बीच यह दुखद खबर सामने आई है.

डॉर्विन क्रिकेट क्लब ने दी मौत की जानकारी
बता दें कि क्रिकेटर की मौत का खुलासा डॉर्विन क्रिकेट क्लब ने किया है. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है. आदि डेव की मौत किस कारण से हुई है, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है.

डेव एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे. उन्होंने अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी में अच्छे अच्छे बल्लेबाजों को फंसाया है. डेव पहली बार 15 साल की उम्र में सुर्खियों में आए थे. 2017 में इस खिलाड़ी ने इंट्रा स्क्वॉड में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के साथ मैच खेला था. इस दौरान उन्हें फील्डिंग करने का मौका मिला था.

10 साल पहले एक और क्रिकेटर की मौत हुई थी
10 साल पहले 27 नवंबर के दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने बेहतरीन प्लेयर को खोया था. 27 नवंबर 2014 को स्टार क्रिकेटर फिल ह्यूज की मौत हो गई थी. फिल ह्यूज को बल्लेबाजी के दौरान सिर पर चोट लगी थी. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सीन एबॉट की बॉल ही ह्यूज के सिर पर लगी थी. इसके बाद वो कोमा में चले गए थे. उनका अस्पताल में इलाज चला लेकिन आखिर में उन्होंने दम तोड़ दिया.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...