12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल6,6,6,6,4... पंड्या ने धोनी के बॉलर को एक ओवर में मारे 4...

6,6,6,6,4… पंड्या ने धोनी के बॉलर को एक ओवर में मारे 4 छक्के, 30 गेंद में ठोके 69 रन

Published on

इंदौर

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बुधवार रात अपने प्रचंड फॉर्म में नजर आए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले उन्होंने 30 गेंदों में 69 रन की तूफानी पारी खेली। हार्दिक की विस्फोटक बल्लेबाजी के बूते ही बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। हार्दिक ने हाई-स्कोरिंग मुकाबले से होल्कर स्टेडियम को रोशन कर दिया, जिसमें 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 4 चौके और 7 जबरदस्त छक्के लगाए।

सैयद मुश्ताक अली 2024 में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन
74*(35) vs गुजरात
41*(21) vs उत्तराखंड
69(30) vs तमिलनाडु

CSK के बॉलर को एक ओवर में कूटे 29 रन
पावर हिटिंग का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने तमिलनाडु के गेंदबाजों को जमकर धोया। खास तौर पर गुरजपनीत सिंह को हार्दिक ने 17वें ओवर में लगातार चार छक्के और एक चौके की मदद से 29 रन बनाए। 26 साल के गुरजपनीत सिंह को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

आखिरी गेंद पर दिलाई जीत
222 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए छठे नंबर पर हार्दिक के शानदार प्रयास से बड़ौदा आखिरी गेंद पर मैच जीतने में कामयाब हो पाया। आखिरी ओवर में जब बड़ौदा को 11 रन की जरूरत थी, तब हार्दिक दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए, लेकिन राज लिंबानी और शेठ ने आखिरी गेंद पर बड़ौदा को फिनिश लाइन के पार ले जाने के लिए अपना हौसला बनाए रखा।

IPL और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटे
हार्दिक लंबे समय के बाद SMAT में नजर आ रहे हैं और इस बार वह बड़े भाई क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं। हार्दिक टूर्नामेंट में अब तक टॉप फॉर्म में हैं। तमिलनाडु के खिलाफ मैच से पहले दो मुकाबलों में भी उनका बल्ला चला था। गुजरात के खिलाफ नाबाद 74 रन बनाए थे और फिर उत्तराखंड के खिलाफ नाबाद 41 रन की पारी खेली थी। इस मैच में हार्दिक ने तीन ओवर भी फेंके, जिसमें 44 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...