18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिसुख-दुख पूछे, उनकी चुनौतियों को समझा... केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों से की...

सुख-दुख पूछे, उनकी चुनौतियों को समझा… केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों से की चाय पर चर्चा

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सफाई कर्मचारियों के साथ अपने घर पर ‘चाय पर चर्चा’ की। इस दौरान उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान करने की जरूरत पर जोर दिया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों को सफाई कर्मचारियों का सम्मान करने और राष्ट्रीय राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आज मैंने अपने इलाके के सफाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पर बुलाया। उनसे उनके सुख-दुख की बात की। उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों को समझा। वे हर दिन मुस्कुराते हुए हमारी सेवा करते हैं, हमारे इलाके को साफ-सुथरा रखते हैं। आप भी उन्हें अपने घर बुलाएं, उनके साथ समय बिताएं। जब हम सब एकसाथ मिलेंगे, तभी हमारा स्वच्छ और सुंदर दिल्ली का सपना पूरा होगा।’

‘अब हमें समय पर वेतन मिल रहा है’
मंगलवार को आप के स्थापना दिवस पर केजरीवाल ने पार्टी विधायकों और पार्षदों से सफाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पर आमंत्रित करने को कहा था। केजरीवाल की ओर से आमंत्रित सफाई कर्मचारियों ने भी उनके इस कदम की सराहना की। सफाई कर्मचारी संजय ने कहा, ‘हमें खुशी है कि अब हमें समय पर वेतन मिल रहा है और एमसीडी चुनावों में आप की जीत के बाद हमारे बकाये का भुगतान हो गया है।’ आप ने दिसंबर 2022 में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था।

हमने बेरोजगारी पर भी चर्चा की’
एक अन्य सफाई कर्मचारी राजीव ने कहा, ‘इस तरह सम्मानित होना विशेष लगता है। हमने बेरोजगारी जैसी चिंताओं पर भी चर्चा की क्योंकि हमारे बच्चे 12वीं कक्षा या कॉलेज में हैं और उन्हें अवसरों की आवश्यकता है।’ वहीं सरिता ने 4,000 कर्मचारियों को नियमित करने में आप के प्रयासों की सराहना की, लेकिन सरकार से आग्रह किया कि वे अभी भी प्रतीक्षा कर रहे अन्य लोगों को भी लाभ प्रदान करे। आप की नजर दिल्ली विधानसभा में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने पर है, जिसके चुनाव 2025 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...