18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिवायनाड से मुस्लिम लीग की नई मेंबर ने ली शपथ... भाजपा ने...

वायनाड से मुस्लिम लीग की नई मेंबर ने ली शपथ… भाजपा ने शपथ लेते ही साधा प्रियंका गांधी पर निशाना

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए हाल में संपन्न उपचुनाव में सदन की सदस्य निर्वाचित हुई हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष और अपने भाई राहुल गांधी का भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहीं प्रियंका गांधी के शपथ के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने बेहूदा तंज कसते हुए कहा कि वायनाड से मुस्लिम लीग के नए सांसद ने शपथ ली।

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने X पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि वायनाड से मुस्लिम लीग की नई मेंबर ने शपथ ली। अमित मालवीय की ओर से कहा गया कि वायनाड संसदीय सीट के सात में से तीन विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बहुल जिले मलप्पुरम का हिस्सा हैं, जहां लगभग 70.24% (2011 की जनगणना के अनुसार, अब बहुत अधिक होनी चाहिए) मुस्लिम आबादी है।

अमित मालवीय ने वायनाड चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी के बयान और प्रियंका की उम्मीदवारी को लेकर निशाना साधा था। प्रियंका की नामांकन रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि अगर प्रियंका गांधी जीत भी जाती हैं तो वह यहां से अनाधिकारिक रूप से सांसद बने रहेंगे। इस पर अमित मालवीय ने कहा था कि राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच मतभेद की इससे ज्यादा खुली स्वीकारोक्ति नहीं हो सकती।

यह पहली बार है कि संसद में गांधी-नेहरू परिवार के तीन सदस्य होंगे। प्रियंका के भाई राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उनकी मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं। बीजेपी की ओर से प्रियंका गांधी के शपथ लेते ही उन पर जुबानी हमला शुरू हो गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...