18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'सरेआम गैंगवॉर... क्राइम कैपिटल बन गई दिल्ली', अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार...

‘सरेआम गैंगवॉर… क्राइम कैपिटल बन गई दिल्ली’, अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला

Published on

नई दिल्ली,

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल और सबसे असुरक्षित राजधानी बताया है. उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली को क्राइम कैपिटल कहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने में केंद्र सरकार फेल हो गई है, और इसकी जिम्मेदारी अमित शाह (गृह मंत्री) के हाथ में है. उन्होंने पिछले कुछ दिनों में हुई गोलीबारी की घटना को याद किया और कहा कि असल में यह दिल्ली वालों की सुरक्षा का सवाल है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां सरेआम गैंगवॉर हो रहे हैं. सालों से दिल्ली में कुछ नहीं हुआ लेकिन अब सालों बाद यहां गैंगवॉर हो रहा है. पूर्व सीएम ने एक पोस्टर भी जारी किया और बताया कि किस तरह दिल्ली में रेप-हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के घर से कुछ ही दूरी पर गैंगस्टर क्राइम की घटना भी सामने आई.

दिल्ली को AAP ने बताया क्राइम कैपिटल
आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी पोस्टर में दिल्ली को क्राइम कैपिटल के रूप में संबोधित किया गया है. अरविंद केजरीवाल और आप के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली में “गैंगस्टरों और माफियाओं के अपराधों” को लेकर गृह मंत्री शाह पर निशाना साधा और उनसे जवाब देने को कहा. पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि कारोबारियों को एक्सटॉर्शन कॉल्स आ रहे हैं, महिलाओं के साथ गैंगरेप की वारदातें सामने आ रही हैं.

दिल्ली में हो रही हत्या-गैंगरेप!
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोग कह रहे हैं कि दिल्ली न सिर्फ असुरक्षित है, बल्कि सबसे असुरक्षित राजधानी है. उन्होंने कहा कि कोई दिल्ली को रेप कैपिटल कह रहा है, कोई क्राइम कैपिटल बता रहा है और कोई कह रहा है कि दिल्ली सबसे असुरक्षित है. उन्होंने कहा कि 2022 में दिल्ली में 501 मर्डर हुए, और पिछले तीन महीने में यमुना पार जितने गैंगवॉर हुए हैं उसमें 20 लोगों की जान चली गई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने दस साल पहले मुझे जिम्मेदारी दी थी, आपने (दिल्ली वालों ने) बिजली, पानी की व्यवस्था ठीक करने कहा और मैंने जिम्मेदारी निभाई.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...