18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी की पहली लिस्ट में हो सकते हैं कई बड़े नेता, दो...

बीजेपी की पहली लिस्ट में हो सकते हैं कई बड़े नेता, दो पूर्व सांसद और एक मेयर का हो सकता है नाम

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब दो महीने से भी कम समय बचा है। आम आदमी पार्टी ने प्रचार शुरू कर दिया है और उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। बीजेपी भी उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रही है। ऐसी संभावना है कि दिसंबर की शुरुआत में बीजेपी 35 से 40 नामों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। बीजेपी के उम्मीदवारों में 2020 के चुने गए उम्मीदवारों की तुलना में कई युवा नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र सबसे हाई-प्रोफाइल हो सकता है।

किन उम्मीदवारों को मौका दे सकती है बीजेपी?
बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि नामों को अंतिम रूप देने का काम दिल्ली भाजपा प्रभारी बैजयंत पांडा, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में प्रदेश नेतृत्व और आरएसएस की स्थानीय इकाई के बीच चर्चा के बाद शुरू हुआ है। एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, “दिल्ली के दो पूर्व सांसद और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के एक वरिष्ठ सदस्य नई दिल्ली सीट से चुनाव की उम्मीदवारों में हैं। इस सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं। साथ ही ग्रेटर कैलाश सीट पर भी बीजेपी की खास नजर है, इस सीट से AAP के सौरभ भारद्वाज चुनाव लड़ते हैं।”

अंदरूनी सूत्र ने बताया, “पूर्व मेयर, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और पूर्व एनडीएमसी सदस्यों को अन्य सीटों के लिए विचार किया जा रहा है, जिनका प्रतिनिधित्व आप के मंत्री या वरिष्ठ नेता वर्तमान विधायक के रूप में करते हैं। पहली सूची 15 दिसंबर से पहले जारी होने की संभावना है।”

सूत्रों के मुताबिक पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी रमेश बिधूड़ी, एनडीएमसी के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और पूर्व मेयर आरती मेहरा के नाम संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा में हैं। एक सूत्र ने कहा, “नाम तय होने के बाद उन पर राज्य चुनाव समिति में चर्चा की जाएगी फिर कोर कमेटी (जिसमें भाजपा और आरएसएस के स्थानीय और राष्ट्रीय नेतृत्व है) और फिर अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति में चर्चा की जाएगी।”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...