17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिगृहमंत्री जी नींद से जागिए... दिल्ली ब्लास्ट पर अरविंद केजरीवाल के निशाने...

गृहमंत्री जी नींद से जागिए… दिल्ली ब्लास्ट पर अरविंद केजरीवाल के निशाने पर क्यों आए अमित शाह

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में गुरुवार बड़ा धमाका हुआ। इससे करीब चार हफ्ते पहले भी दिल्ली के इसी इलाके में एक धमाका हुआ था। इस घटना को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली लगातार क्राइम बढ़ रहा है। गृहमंत्री नींद से जागिए और अपनी जिम्मेदारी निभाइए।

अरविंद केजरीवाल ने साधा अमित शाह पर निशाना
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में मर्डर, रंगदारी, लूट और लगातार बढ़ते क्राइम से जनता पहले से ही डर के साये में है और आज एक धमाका भी हो गया। दिल्ली में आराम से और सुरक्षित जीने का सबको अधिकार है। गृहमंत्री अमित शाह जी, कृपया नींद से जागिए और अपनी जिम्मेदारी निभाइए।’

धमाके के बाद मौके पर पहुंची कई जांच टीमें
बता दें कि प्रशांत विहार इलाके में पीवीआर सिनेमा हॉल के पास संदिग्ध धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि पीवीआर के पास बंसी स्वीट्स के सामने यह धमाका हुआ। इसकी जानकारी पीसीआर कॉल को 11 बजकर 48 मिनट पर मिली। प्रशांत विहार इलाके में संदिग्ध धमाके जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। हालांकि, अब तक इस मामले में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

महीनेभर पहले भी हुआ था विस्फोट
प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके के एक महीने बाद यह दूसरी घटना हुई है। बीते महीने सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके में स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही आस-पास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया था कि धमाके की आवाज सुनकर उन्होंने तुरंत अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर देखा। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...