18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिरोहिंग्या और बांग्लादेशियों का फर्जी वोट बनवा रही AAP... बीजेपी नेता का...

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का फर्जी वोट बनवा रही AAP… बीजेपी नेता का केजरीवाल पर बड़ा आरोप

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी जगह-जगह सभाएं कर रही है, अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के नेता जनता के बीच जा रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी तरह से वोटर बनवाने का गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों का फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाया है।

‘रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों की फर्जी वोट बनवा रही AAP’
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर वोटर लिस्ट की एक तस्वीर शेयर की। इसमें एक ही नाम और एड्रेस से दो महिलाओं के वोट होने का दावा किया है। उन्होंने कहा, ‘हुस्ना आरा नाम से एक महिला की दो दो वोट, दोनों पर सेम एड्रेस लेकिन शक्ल अलग-अलग। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल दिल्ली में किस तरह का वोटर स्कैम कर रहे हैं उसका एक उदाहरण। रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों की फर्जी वोट बनवा रहे हैं केजरीवाल, और ये बातें करते थे इंकलाब की!’

चुनाव आयोग से की शिकायत
इससे पहले बुधवार को भी सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में चौंकाने वाला चुनावी घोटाला किया गया है। आप रोहिंग्या और बांग्लादेशी मतदाताओं के अवैध पंजीकरण के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा और चुनाव की पवित्रता से समझौता करते हुए मतदाता सूची के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ कर रही है। मैंने आप द्वारा किए गए इस मतदाता घोटाले, सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और हेरफेर के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। मैं चुनाव आयोग से जनता का विश्वास बहाल करने और दिल्ली में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तत्काल अनुकरणीय कार्रवाई की मांग करता हूं।”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...