17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'अल्पसंख्यकों के जीवन की रक्षा करना बांग्लादेश की जिम्मेदारी', संसद में केंद्र...

‘अल्पसंख्यकों के जीवन की रक्षा करना बांग्लादेश की जिम्मेदारी’, संसद में केंद्र सरकार का जवाब

Published on

नई दिल्ली,

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और अंतरिम सरकार से हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया. संसद में विदेश मंत्रालय का यह बयान बांग्लादेश में एक हिंदू नेता की गिरफ़्तारी और कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों द्वारा इस्कॉन और अन्य मंदिरों को निशाना बनाए जाने को लेकर फिर से पैदा हुई अशांति के बीच आया है.

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में दिए जवाब में कहा, “भारत सरकार ने ढाका के तांतीबाजार में पूजा मंडप पर हमले और दुर्गा पूजा 2024 के दौरान सतखीरा में जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी सहित ऐसी घटनाओं पर अपनी चिंता व्यक्त की है.”

पिछले महीने, ढाका के तांतीबाजार इलाके में एक दुर्गा पूजा मंडप पर एक देसी बम फेंका गया था. हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में अपनी यात्रा के दौरान भेंट किया गया देवी काली का मुकुट जेशोरेश्वरी मंदिर से चोरी हो गया. 5 अगस्त को शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पतन के बाद हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की ऐसी ही घटनाएं तेज हो गई हैं.मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करना मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा, “सरकार ने बांग्लादेश से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों तथा उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया है. अल्पसंख्यकों सहित बांग्लादेश के सभी नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार की है.”विदेश मंत्री एस जयशंकर, जिन्होंने आज पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी, शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर सकते हैं.

सरकार ने पिछले सप्ताह हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की राजद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद भी इसी तरह की अपील की थी. चिन्मय दास, जो पहले इस्कॉन के सदस्य थे, पर हिंदू समुदाय की एक रैली के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था. उनकी गिरफ्तारी ने पड़ोसी देश भर में हिंदू समुदाय के लोगों में भारी विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया है.

भारत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बांग्लादेश सरकार ने कहा कि वह देश की न्यायपालिका में हस्तक्षेप नहीं करती है, जो पूरी तरह से स्वतंत्र है. उसने आगे कहा, “बांग्लादेश देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध है.”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...