12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलकैच नहीं बवाल है, ग्लेन फिलिप्स ने फिजिक्स के नियमों की धज्जियां...

कैच नहीं बवाल है, ग्लेन फिलिप्स ने फिजिक्स के नियमों की धज्जियां उड़ा दी, आंखों पर यकीन नहीं होगा

Published on

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का रोमांच शुरू हो चुका है। दूसरे दिन के खेल तक इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक की शतकीय पारी से मेजबान न्यूजीलैंड पर अपनी बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की पारी में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को विकेट निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। हालांकि, कीवी फिल्डरों ने अपना जबरदस्त एफर्ट दिखाया है। खास तौर से ग्लेन फिलिप्स ने ओली पोप का जो कैच लपका उस पर तो यकीन कर पाना मुश्किल है।

ग्लेन फिलिप्स ने जिस अंदाज में हवा में तैरते हुए ओली पोप का कैच लिया वह अद्भुत है। टिम साउदी की गेंद पर ओली पोप ने गली के क्षेत्र में एक बहुत की सुंदर कट किया था। गेंद ग्लेन फिलिप्स से बहुत दूर से जा रही थी, लेकिन उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ हवा में गोता लगाकर एक हाथ से कैच लपक कर इंग्लैंड के खिलाड़ी का काम तमाम कर दिया। इस कैच को देखकर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि कोई खिलाड़ी ऐसा भी कर सकता है।

https://x.com/BLACKCAPS/status/1862350347072582119?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1862350347072582119%7Ctwgr%5E98288c2fa4013f98d93319c2f1d672eef6ac3e54%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fnew-zealand-glenn-phillips-take-an-amazing-catch-vs-england%2Farticleshow%2F115811826.cms

ग्लेन फिलिप्स के कैच टूटी ब्रूक और पोर की पार्टनरशिप
टिम साउदी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स का यह कैच इतना महत्वपूर्ण था कि हैरी ब्रूक और ओली पोप के बीच हुई 151 रनों की साझेदारी टूरी। आउट होने से पहले ओली पोप ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया। पोप ने 98 गेंद में 8 चौके की मदद से 77 रनों की दमदार पारी खेली। ओली पोर की इस दमदार बल्लेबाजी के कारण ही इंग्लैंड की टीम का स्कोर 300 रनों के पार हुआ है।

हैरी ब्रूक ने ठोका है शानदार शतक
ओली पोप के अलावा इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने कमाल का खेल दिखाया है। दूसरे दिन की समाप्ति तर हैरी ब्रूक 163 गेंद पर 132 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं उनके साथ क्रीज पर खुद कप्तान बेन स्टोक्स मौजूद है। इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। इससे पहले कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 348 रन बनाए थे।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...