17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिरोहिंग्या सीधे दिल्ली तक कैसे पहुंच रहे हैं? AAP के मंत्री सौरभ...

रोहिंग्या सीधे दिल्ली तक कैसे पहुंच रहे हैं? AAP के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी से पूछा तीखा सवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी नेता बताएं कि रोहिंग्या सीधे दिल्ली तक कैसे पहुंच रहे हैं क्योंकि देश की सीमा पर उन्हें रोकने की जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार की है। इससे पहले विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि ‘आप’ सरकार राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाने की कोशिश कर रही है।

‘…शर्म से डूबकर मर जाना चाहिए’
आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा में प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। इस पर बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में एनआरसी लागू होना चाहिए।सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘अखबारों में जिन गैंगस्टर के नाम रोज छपते हैं, जिनका नाम अरविंद केजरीवाल ने लिया है, उसमें से कौन बांग्लादेशी-रोहिंग्या हैं, वह उसकी लिस्ट दें। अगर रोहिंग्या और बांग्लादेशी गैंगस्टर हैं, तो विजेंद्र गुप्ता को शर्म से डूबकर मर जाना चाहिए। दिल्ली की कानून-व्यवस्था और देश की सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार के पास है। ऐसे में देश में इस तरीके के लोग कैसे घुस जा रहे हैं।’

बीजेपी ने क्या आरोप लगाया?
बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी वोट के लिए रोहिंग्या मुसलमानों को पनाह दे रही है। इस पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘वह बताएं कि बांग्लादेशी हवा में उड़कर आ रहे हैं क्या? या उनके लोग बार्डर पर पैसे खाकर बैठे हैं? उनको बताना चाहिए कि बांग्लादेश और म्यांमार से रोहिंग्या सीधे दिल्ली के अंदर कैसे आ रहे हैं।’

‘लाखों गरीब लोगों को नौकरी से निकाला’
बस मार्शलों के मुद्दे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली में लाखों गरीब लोगों को नौकरी से निकाला है। बीजेपी एक गरीब विरोधी पार्टी है। दिल्ली विधानसभा की शुक्रवार को हुई बैठक में पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...