17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल पर 'पानी' फेंकने वाला कौन है? दिल्ली पुलिस ने बताई...

अरविंद केजरीवाल पर ‘पानी’ फेंकने वाला कौन है? दिल्ली पुलिस ने बताई पूरी बात

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमले के बाद पुलिस का भी बयान सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि केजरीवाल के ऊपर पदयात्रा के दौरान अनजान शख्स ने पानी फेंकने की कोशिश की थी। पुलिस ने शख्स की पहचान भी कर ली है। उक्त व्यक्ति बस मार्शल के रूप में काम करता है। इससे पहले आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला करवाया है। व्यक्ति से आगे की पूछताछ की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने बताई पूरी बात
ग्रेटर कैलाश में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमले को लेकर दिल्ली पुलिस ने डिटेल जानकारी दी। डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने कहा कि पदयात्रा के दौरान, लगभग शाम 05:50 बजे, अरविंद केजरीवाल अनुयायियों से हाथ मिला रहे थे। अचानक अशोक झा नाम के एक व्यक्ति ने केजरीवाल पर पानी फेंकने का प्रयास किया,लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया क्योंकि पुलिस कर्मचारी भी वहीं खड़े थे। शख्स के उक्त प्रयास को विफल कर दिया गया और पीएस मालवीय नगर के एसआई संदीप ने उस व्यक्ति को पकड़कर हिरासत में ले लिया है।

बस मार्शल है शख्स
दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि कथित व्यक्ति खानपुर डिपो में बस मार्शल के रूप में कार्यरत है। इस कृत्य के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए व्यक्ति की आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, केजरीवाल की यह पदयात्रा सावित्री नगर से शुरू हुई और मेघना मोटर्स सावित्री नगर में समाप्त हुई। अरविंद केजरीवाल उक्त रैली/पदयात्रा के मुख्य अतिथि थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...