12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलसाउथ अफ्रीका ने मचाई WTC के पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, ऑस्ट्रेलिया का...

साउथ अफ्रीका ने मचाई WTC के पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, ऑस्ट्रेलिया का काम हो सकता है खराब

Published on

नई दिल्ली

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में हलचल गई है। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 233 रन से हराया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने जहां पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है तो श्रीलंका को भारी नुकसान हो गया है। साउथ अफ्रीका की टीम WTC के पॉइंट्स टेबल में भारत के बाद अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि, इसके बावजूद श्रीलंका की टीम फाइनल की रेस में बनी हुई है।

WTC पॉइंट्स टेबल के मौजूदा स्थिति को देखें तो भारतीय क्रिकेट टीम 15 टेस्ट मैचों में से 9 में जीत हासिल कर सबसे ज्यादा 61.11 पीसीटी के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 9 टेस्ट में 5 जीत के साथ 59.26 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे स्थान पर खिसका दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पास 13 टेस्ट में 8 जीत के बाद 57.69 पीसीटी है।

श्रीलंका के लिए फाइनल हुआ मुश्किल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद श्रीलंका के लिए WTC के फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से पहले श्रीलंका की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर थी, लेकिन अब वे पांचवें स्थान पर है।

वहीं श्रीलंका की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस साइकल में तीन टेस्ट मैच और खेलना है। इसमें से एक मैच साउथ अफ्रीका के साथ मौजूदा सीरीज में खेलना है। इसके बाद श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के साथ भी दो टेस्ट मैच खेलना है। श्रीलंका के लिए ये तीनों ही टेस्ट मुकाबले में काफी मुश्किल होने वाला है।

टीम इंडिया को भी करनी पड़ेगी मेहनत
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम बेशक अभी पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कड़ी मेहनत कड़ी पड़ेगी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर शुरू अच्छी की है और पर्थ टेस्ट मैच में दमदार जीत हासिल की, लेकिन अभी टीम इंडिया को सीरीज को में चार मैच और खेलने हैं।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...