नई दिल्ली
अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा। इससे पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन नहीं करेगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने साथ मिलकर लड़ा था।
‘दिल्ली में नहीं होगा गठबंधन’
अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ अकटलों पर विराम लगा दिया। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि क्या दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा।
‘कांग्रेस ने भी गठबंधन को लेकर क्या कहा?’
इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि दिल्ली में वो अकेले मैदान में उतरेगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी और पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों पर फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘अगर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन नहीं किया होता तो हम बेहतर प्रदर्शन करते और एक या दो सीटें भी जीत सकते थे।
