12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलहाय रे किस्मत! फाइनल मैच में ऐसा किसी के साथ ना हो,...

हाय रे किस्मत! फाइनल मैच में ऐसा किसी के साथ ना हो, रन आउट देखकर चकरा जाएगा माथा

Published on

मेलबर्न:

महिला बिग बैश लीग 2024 का समापन हो चुका है। महिला बिग बैश लीग का फाइनल मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और ब्रिसबेन हीट के बीच खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को मेलबर्न की टीम 7 रन से जीत हासिल कर पहली चैंपियन बनी है। लीग के इस फाइनल मैच में बेशक मेलबर्न की टीम ने जीत हासिल कर ली, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब टीम एक बड़ी मुश्किल में फंस गई थी। हालांकि, गेंदबाजों के दमदार खेल से मेलबर्न खिताब जीतने में सफल रही।

दरअसल टॉस हारने के बाद मेलबर्न की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। ब्रिसबेन के खिलाफ मेलबर्न की शुरुआत काफी निराशाजनक रही और सिर्फ 23 रन के स्कोर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी अनुभवी डिएंड्रा डॉटिन से एक ऐसी चूक गई जिसे वह अपने करियर में कभी याद नहीं रखना चाहेंगी।

बिना खाता खोले डिएंड्रा हुई रन आउट
सिर्फ 23 रन के स्कोर पर मेलबर्न की टीम ने अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन ओपनर बैटर हेली मैथ्यूज क्रीज पर खड़ी थी। हेली का साथ देने के लिए डिएंड्रा बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर हेली ने हल्के हाथ से खेलकर डिएंड्रा को एक सिंगल के लिए कॉल दिया। डिएंड्रा तेजी के साथ अपने क्रीज की तरफ भागी। 33 साल की डिएंड्रा लगभग अपने क्रीज में पहुंच भी चुकी थी, लेकिन किस्मत ने उनके साथ धोखा कर दिया।

दरअसल हुआ ये कि डिएंड्रा जब अपने क्रीज में पहुंचने के लिए बैट को स्लाइड किया तो वह दुर्भाग्य से पिच पर अटक गया। ऐसे में डिएंड्रा क्रीज से बाहर रह गईं। इस दौरान विकेटकीपर जॉर्जिया रेडमायने ने कोई चूक नहीं की और विकेट को अपने ग्लव्स से हवा उड़ा दिया। इस तरह डिएंड्रा बिना खाता खोले ही रन आउट हुए और मेलबर्न को 23 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लग गया।

फाइनल में मेलबर्न ने मारी बाजी
महिला बिग बैश लीग के फाइनल में मेलबर्न की टीम ने गेली मैथ्यूज की अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन का स्कोर खड़ा किया था। ब्रिस्बेन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो बारिश ने खलल डाल दी। ऐसे में DLS मेथड से टारगेट को संशोधित कर दिया। नए लक्ष्य को मुताबिक ब्रिस्बेन को 12 ओवर में 98 रन बनाने थे, लेकिन वह 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 90 रन ही बना सकी।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...