12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलवहीं उन्हें मारके आओ... भारत के लिए शोएब अख्तर के बिगड़े बोल,...

वहीं उन्हें मारके आओ… भारत के लिए शोएब अख्तर के बिगड़े बोल, रोहित सेना देगी मुंहतोड़ जवाब

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हो रहे पूरे मामले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खुश नहीं हैं। हालांकि सब देशों में सहमति बन गई है कि टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसे मंजूरी देने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। पीसीबी इस टूर्नामेंट को पूरे पाकिस्तान में ही कराना चाहता था, लेकिन आईसीसी के साथ हुई हालिया बैठक के बाद उनका रुख नरम पड़ गया है। वहीं पीसीबी अब ये मांग कर रहा है कि भारत में होने वाले सभी आईसीसी इवेंट्स भी हाइब्रिड मॉडल में ही खेले जाएं।

अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस बात से सहमत हैं कि चूंकि टूर्नामेंट अब हाइब्रिड मॉडल में होगा तो पाकिस्तान को ज्यादा रेवेन्यू मिलना चाहिए। मगर, वो इस बात से सहमत नहीं हैं कि पाकिस्तान भविष्य के आईसीसी इवेंट्स के लिए भारत का दौरा न करे।

शोएब अख्तर ने क्या कहा?
शोएब अख्तर का कहना है कि, ‘आपको होस्टिंग राइट्स और रेवेन्यू मिल रहा है, ये ठीक है। पाकिस्तान की मांग भी वाजिब है। उन्हें मजबूत रुख बनाए रखना चाहिए था। अगर हम अपने देश में चैंपियंस ट्रॉफी करा पा रहे हैं और वो (भारतीय टीम) आने को तैयार नहीं हैं, तो उन्हें ज्यादा रेवेन्यू शेयर करना चाहिए। ये अच्छी मांग है।’

लेकिन, अख्तर ये भी मानते हैं कि पीसीबी को पाकिस्तान की टीम को भविष्य के आईसीसी इवेंट्स के लिए भारत भेजना चाहिए। शोएब अख्तर ने आगे कहा, ‘भविष्य में भारत में खेलने के मामले में, हमें दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए और वहां जाना चाहिए। मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि भारत जाओ और उन्हें वहीं हराओ। ‘इंडिया में खेलो और वहीं उन्हें मारके आओ’।

दुबई में हो सकते हैं भारत के मैच
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैच दुबई में होंगे, जबकि एक सेमीफाइनल (अगर भारत जीतता है) और फाइनल (अगर भारत जीतता है) भी वहीं खेले जा सकते हैं। अगर भारत नॉकआउट में नहीं पहुंचता है, तो दोनों सेमीफाइनल और फाइनल पाकिस्तान में ही होंगे।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...