19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'सदन में मर्फी के नियम को साकार करने के लिए...', संसद में...

‘सदन में मर्फी के नियम को साकार करने के लिए…’, संसद में गतिरोध को लेकर विपक्ष पर बरसे सभापति

Published on

नई दिल्ली,

संसद के चालू शीतकालीन सत्र के छठे दिन भी हंगामा जारी रहा. संसद् के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा और नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए. हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा, दोनों ही सदनों की कार्यवाही पहले दोपहरण 12 बजे तक और फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने से पहले सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष के हंगामे को मर्फी के नियम से जोड़ दिया.

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने नेता सदन जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी. जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई देने के बाद सभापति ने सदस्यों से आज की कार्यसूची में अपने नाम के आगे अंकित प्रपत्र सदन पटल पर रखने के लिए कहा. इसके बाद सभापति ने अलग-अलग विषयों पर स्थगन प्रस्ताव के 20 नोटिस मिलने की जानकारी दी और कहा कि इनमें से किसी भी नोटिस को अनुमति नहीं दी गई है. इस पर विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी.

सभापति धनखड़ ने कहा कि सभी सदस्य मर्फी के नियम से परिचित होंगे जिसका आशय है कि जो कुछ भी गलत हो सकता है, वह गलत होगा. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस उच्च सदन में मर्फी के नियम को साकार करने के लिए एक एल्गोरिदम जानबूझकर बनाया गया है जिससे संसद के सुचारू कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है. सभापति ने कहा कि हम स्वयं वही कर रहे हैं जो हमारे संविधान के मुताबिक अपेक्षित नहीं है.

उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माताओं और उन असंख्य देशभक्तों, जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सदन से आग्रह करता हूं कि आज की कार्यसूची में सूचीबद्ध कार्यों को आगे बढ़ाने की अनुमति दें. सभापति के इतना कहते ही विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी. अडानी मुद्दे पर विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करने लगे.

विपक्ष की नारेबाजी के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. दोपहर 12 बजे जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. सभापति ने हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी. लोकसभा में भी विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही नहीं चल सकी.

विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. दोपहर 12 बजे जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, पीठासीन संध्या राय ने कहा कि कुछ विषयों पर स्थगन प्रस्ताव के नोटिस मिले हैं. स्पीकर ने इनमें से किसी भी नोटिस को मंजूरी नहीं दी है. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही भी 3 दिसंबर को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. कार्यवाही स्थगित होने के पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सदन में आईआईटी काउंसिल के लिए दो सदस्यों के मनोनयन का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने मंजूरी दे दी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...