12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलयह बंदा आग है बॉस... T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले...

यह बंदा आग है बॉस… T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय ने फिर जड़ी सेंचुरी, IPL टीमें पीट रही होंगी माथा!

Published on

इंदौर

गुजरात के बल्लेबाज उर्विल पटेल चल रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धूम मचा रखी है। टी20 में एक भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाने के बाद, इस युवा खिलाड़ी ने मंगलवार को इंदौर में उत्तराखंड के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़ा। 186 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उर्विल ने सिर्फ 41 गेंदों में 115 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

इस बार 36 गेंद में ठोका शतक
उर्विल पटेल ने ओपनिंग करते हुए 280 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन बनाए। उन्होंने अपना शतक इस बार 36 गेंद में पूरा किया। यह टी20 में भारत की ओर से चौथा सबसे तेज शतक है। वहीं सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड भारतीय द्वारा भी उर्विल पटेल के नाम ही है।

आईपीएल मेगा ऑक्शन में रह गए अनसोल्ड
उर्विल पटेल को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में किसी ने भी नहीं खरीदा। लेकिन इस निराशा ने उन्हें प्रभावित नहीं किया। कुछ दिन पहले उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़ा। यह दुनिया भर में दूसरा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 27 गेंदों में शतक बनाया था। हालांकि उर्विल पटेल आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। 2023 में वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। फिर उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया और उन्हें फिर किसी ने नहीं खरीदा।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
इस मैच में उर्विल पटेल की शानदार पारी की बदौलत गुजरात ने सिर्फ 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आर्य देसाई ने भी 13 गेंदों में 23 रन बनाए। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। अग्रिम तिवारी सबसे महंगे गेंदबाज रहे, उन्होंने 3 ओवर में 56 रन दिए। उत्तराखंड की बल्लेबाजी की बात करें तो समर्थ आर ने 39 गेंदों में 54, कुणाल चडेल ने 27 गेंदों में 43 और आदित्य तारे ने 26 गेंदों में 54 रन बनाए। गुजरात के विशाल जायसवाल ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 4 विकेट लिए।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...