12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलभरी महफिल में शर्मसार हुए बाबर आजम, ऐसी बेइज्जती कभी नहीं हुई,...

भरी महफिल में शर्मसार हुए बाबर आजम, ऐसी बेइज्जती कभी नहीं हुई, बच्चे ने हाथ तक नहीं मिलाया

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते हैं। बाबर को फिलहाल पाकिस्तानी टीम में ब्रेक दिया गया है। पाकिस्तान इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है। ऐसे में बाबर समेत कई सीनियर खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं गए हैं। ऐसे में बाबर पाकिस्तान में अपनी फैमिली और रिश्तेदारों के संग क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में बाबर ने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में शिरकत की।

बाबर के साथ और पाकिस्तान के और भी कई नामी गिरामी लोग वहां मौजूद थे कि तभी उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बाद वे झेप जाते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबर आजम जहां पर बैठे हुए वहां एक बच्चा आता है। उस बच्चे ने वहां मौजूद सभी लोगों से हाथ मिलाया और बाबर को इग्नोर कर दिया। ऐसे में अब बाबर आजम को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बनने लगे हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुरी तरह से फेल रहे थे बाबर आजम
बता दें कि बाबर आजम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यहां पर भी बाबर आजम का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। पाकिस्तानी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी। वनडे सीरीज में तो पाकिस्तानी टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया था।

हालांकि, टी20 में पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से एक्सपोज हो गई। टी20 सीरीज में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से धूल चटा दिया। ऐसे में पाकिस्तानी टीम की खूब आलोचना हुई भी हुई। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाना काफी चौंकाने वाला फैसला कहा जा रहा है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...