12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
HomeखेलWTC फाइनल: न्यूजीलैंड के 3 अंक कटे, ICC ने आसान कर दी...

WTC फाइनल: न्यूजीलैंड के 3 अंक कटे, ICC ने आसान कर दी टीम इंडिया की राह

Published on

दुबई

न्यूजीलैंड की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में हुए मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए कीवी टीम पर तीन अंक का जुर्माना लगाया गया, जिससे न्यूजीलैंड पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर खिसक गई। आईसीसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड के अंक काटे जाना भारत के लिए अच्छी खबर है जो अभी 61.11 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है।

अब क्या है WTC फाइनल के नए समीकरण?
न्यूजीलैंड के अब 47.92 प्रतिशत अंक हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो मुकाबलों में जीत के बावजूद अपने अंकों को अधिकतम 55.36 प्रतिशत कर सकता है। दक्षिण अफ्रीका (59.26 प्रतिशत अंक), ऑस्ट्रेलिया (57.26 प्रतिशत अंक) और श्रीलंका (50 प्रतिशत अंक) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

क्या अब भी फाइनल में पहुंच सकता है न्यूजीलैंड?
हेगले ओवल में आठ विकेट की जीत के बावजूद इंग्लैंड पहले ही डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है। अंक गंवाना हालांकि न्यूजीलैंड के लिए झटका है जो चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गया है। पहली विश्व टेस्ट चैंपियशिप के विजेता न्यूजीलैंड को अगर जून 2025 में होने वाले फाइनल में जगह बनानी है तो इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दोनों टेस्ट जीतने के अलावा कई अन्य नतीजों के भी अपने अनुकूल रहने की उम्मीद करनी होगी।

आरोप पर सुनवाई की जरूरत ही नहीं पड़ी
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों ने खराब हुए समय को ध्यान में रखने के बावजूद निर्धारित समय में तीन ओवर कम फेंके थे और टीम पर प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए एक अंक का जुर्माना लगाया गया। दोनों कप्तानों- न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने अपराध और प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर अहसान रजा और रॉड टकर, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर किम कॉटन ने आरोप लगाए जबकि मैच रैफरी के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के डेविड बून ने जुर्माना लगाया।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...