12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलपाकिस्तान के लिए कल बड़ा दिन... चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिनेगी या...

पाकिस्तान के लिए कल बड़ा दिन… चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिनेगी या नहीं? हो जाएगा फैसला

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कल (5 दिसंबर) का दिन काफी खास होने वाला है. इसी दिन फैसला हो जाएगा कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में होगी या फिर नहीं. इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत भी कराया जा सकता है. यह सभी मामले गुरुवार को ही क्लियर हो जाएंगे.

दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अगले साल के शुरुआत में पाकिस्तान की मेजबानी में ही होनी है. मगर टूर्नामेंट के शेड्यूल और वेन्यू को लेकर अब तक कुछ साफ नहीं हो पाया है. BCCI ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है. ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) हाइब्रिड मॉडल को लेकर विचार कर रहा है.

गुरुवार को आ सकता है फाइनल फैसला
मगर दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत और ICC को तगड़ा झटका दिया है. पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल रिजेक्ट कर दिया है. यानी भारत जो अपने मैच पाकिस्तान से बाहर खेलने वाला था उसे मानने से PCB ने इनकार कर दिया है.पीसीबी ने ICC से यह भी मांग की है कि यदि चैम्पियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल के तहत कराया जाता है, तो फिर पाकिस्तान आगे किसी भी ICC टूर्नामेंट के मैच भारत में नहीं खेलेगा.

इन सभी अटकलों के बीच आजतक को एक बड़ी खबर मिली है. सूत्रों ने कहा है कि चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर फाइनल फैसला गुरुवार को आने की पूरी संभावना है. उन्होंने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के शेड्यूल, वेन्यू और बाकी मामलों को लेकर चर्चा की जाएगी. गुरुवार को ही सबकुछ फाइनल कर लिया जाएगा. हाइब्रिड मॉडल होगा या नहीं, सभी मामले इसी दिन सुलझा लिए जाएंगे.

चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर 29 नवंबर को हुई थी बैठक
बता दें कि इससे पहले ICC ने चैम्पियंस ट्रॉफी का मुद्दा सुलझाने के लिए 29 नवंबर एक अहम बैठक की थी. मगर तब किसी भी तरह का ऐलान नहीं हुआ था. जबकि मामले को टाल दिया गया था. इसी बीच 1 दिसंबर को ICC के चेयरमैन भी बदल गए हैं. जय शाह ने नए और सबसे युवा ICC अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है.

इसी बीच खबर आई है कि अब चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर फाइनल फैसला गुरुवार को आ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यदि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल रिजेक्ट करने वाले अपने स्टांस पर अडिग रहता है, तो आईसीसी के पास टूर्नामेंट शिफ्ट करने का भी एक ऑप्शन रहेगा.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...