21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति‘जय श्रीराम नहीं, जय सियाराम बोलिए’, संसद परिसर में प्रियंका गांधी ने...

‘जय श्रीराम नहीं, जय सियाराम बोलिए’, संसद परिसर में प्रियंका गांधी ने महिला सांसदों से ऐसा क्यों कहा?

Published on

नई दिल्ली

संसद परिसर में बुधवार को एक अलग तरह का माहौल देखने को मिला। जब वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी को कुछ महिला सांसद हाथ मिलाने लगीं। हाथ मिलाने के दौरान महिला सांसदों ने प्रियंका गांधी से जय श्रीराम कहा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आए वीडियो में कुछ महिला संसद परिसर में प्रियंका गांधी से मुलाकात करती दिखाई दे रही हैं। जब प्रियंका गांधी उनसे हाथ मिला रही थीं। इस दौरान महिला सांसदों ने उनसे जय श्रीराम कहा। इस पर प्रियंका ने पहले उन्हें जय हिंद में जवाब दिया और फिर कहा कि सुनिए, हम महिलाएं हैं तो जय सियाराम। सीता को मत छोड़ो। प्रियंका गांधी के यह कहने पर महिला सांसद भी मुस्कराते हुए नजर आईं।

इस वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने भी यह वीडियो पोस्ट किया है। सुप्रिया श्रीनेत ने प्रियंका गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा,जय सियाराम । हम महिलायें हैं, सीता को मत छोड़ो” महिला सांसदों के जय श्रीराम अभिवादन का जवाब प्रियंका गांधी ने उस मां सीता की याद दिला कर दिया, जिनके बिना भगवान राम का नाम अधूरा है।”

पहली बार सांसद बनने के बाद प्रियंका गांधी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। उन्होंने सरकार से पहली मांग करते हुए लैंडस्लाइड से पीड़ित परिवारो के लिए वित्तीय सहायता की मांग की है। साथ ही सरकार की योजना के बारे में भी जानकारी ली। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि वायनाड के लोगों की वित्तीय मदद नहीं मिली है। उन्हें बहुत कम सपोर्ट मिला है। मैं सरकार से वायनाड के लिए कार्य योजना के बारे में जानना चाहती हूं।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...