12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
HomeखेलT20 इतिहास का सबसे बड़ा टोटल... 120 गेंदों में 349 रन बनाकर...

T20 इतिहास का सबसे बड़ा टोटल… 120 गेंदों में 349 रन बनाकर बड़ौदा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

बड़ौदा क्रिकेट टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया। उन्होंने गुरुवार को इंदौर में टी20 क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा टोटल बना दिया। बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ 5 विकेट पर 349 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। आज से पहले किसी टीम ने इतने रन टी20 में नहीं बनाए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ था। उन्होंने इसी साल गांबिया के खिलाफ 20 ओवर में 344 रन बनाए थे।

भानू पनिया ने ठोका दमदार शतक
349 रन बनाने के दौरान बड़ौदा के लिए सबसे तूफानी बैटिंग तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे भानू पनिया ने की। इस खिलाड़ी ने 262.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में नाबाद 134 रन बना डाले। उन्होंने अपनी पारी में 15 छक्के और 5 चौके लगाए। इसके अलावा ओपनर्स शाश्वत रावत (43 रन) और अभिमन्यू सिंह राजपूत (53 रन) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी।

शिवालिक शर्मा ने भी 55 तो विश्णु सोलांकी ने भी 16 गेंद में तूफानी अर्धशतक ठोका। इन बल्लेबाजों के बूते बड़ौदा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सिक्किम के खिलाफ इस पारी में बड़ौदा ने कुल 37 छक्के लगाए। बता दें कि बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बता दें कि क्रुणाल पंड्या इस मैच में बड़ौदा की कप्तानी कर रहे हैं जबकि उनके भाई हार्दिक पंड्या इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पिछला सबसे बड़ा टीम स्कोर पंजाब का था, जिसने टूर्नामेंट के आखिरी संस्करण में आंध्र के खिलाफ 275 रन बनाए थे।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीम स्कोर
बड़ौदा 349/5 बनाम सिक्किम – 2024
जिम्बाब्वे 344/4 बनाम गाम्बिया – 2024
नेपाल 314/3 बनाम मंगोलिया – 2023
भारत 297/6 बनाम बांग्लादेश – 2024

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...