21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिपद्म श्री 'एंबुलेंस मैन' जितेन्द्र सिंह शंटी ने थामा AAP का दामन,...

पद्म श्री ‘एंबुलेंस मैन’ जितेन्द्र सिंह शंटी ने थामा AAP का दामन, और मजबूत हुए केजरीवाल, बीजेपी को झटका

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस के कई नेता तेजी से आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो रहे हैं। उसी क्रम में आज ‘एंबुलेंस मैन’ के नाम से फेमस पद्म श्री जितेन्द्र सिंह शंटी AAP में शामिल हो गए हैं।। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। आम आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व बीजेपी विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

कौन हैं जितेंद्र सिंह शंटी?
जितेंद्र सिंह शंटी साल 2013 में बीजेपी से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने शंटी का आप में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पद्म श्री से सम्मानित जितेन्द्र सिंह शंटी कोरोना महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों की सहायता करने की वजह से वह एम्बुलेंस मैन के नाम से भी जाने जाते हैं।

दिल्ली में सियासी पारा हाई
दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी हैं। वहीं बीजेपी भी मजबूती से चुनावी रण में कूद गई है। कांग्रेस भी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपना जनसंपर्क बढ़ा रहे हैं। दिल्ली में मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। बीजेपी और आप के बीच जुबानी जंग तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने भी आप के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है और अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...