12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलआ गया चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल! इस देश में होंगे फाइनल समेत...

आ गया चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल! इस देश में होंगे फाइनल समेत भारतीय टीम के मैच

Published on

नई दिल्ली,

अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर घमासान धीरे-धीरे थमता नजर आ रहा है. टूर्नामेंट का शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है. इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की मीटिंग गुरुवार (5 दिसंबर) को होनी थी. मगर एक बार फिर इसे टाल दिया गया है. अब यह मीटिंग 7 दिसंबर को होगी.

मगर इसी बीच चैम्पियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. क्रिकबज के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब हाइब्रिड मॉडल के लिए मान गया है. ऐसे में भारतीय टीम अब अपने मैच किसी दूसरे देश में खेल सकती है.

15 में से 5 मैच पाकिस्तान के बाहर होंगे
रिपोर्ट की मानें तो ICC ने फाइनल समेत भारतीय टीम के सभी मैच UAE में शेड्यूल करने का प्लान तैयार कर लिया है. चैम्पियंस ट्रॉफी के तहत फाइनल समेत कुल 15 मुकाबले होने हैं.इनमें से खिताबी मुकाबला, दोनों नॉकआउट मैच और भारतीय टीम के ग्रुप स्टेज के सभी मैचों को UAE में कराने का प्लान बन गया है. अब सिर्फ शेड्यूल को लेकर आधिकारी घोषणा करना बाकी है.

गुरुवार को चंद मिनटों के लिए हुई मीटिंग
बता दें कि ICC की अहम मीटिंग 5 दिसंबर को कुछ ही समय के लिए ही चली थी. बैठक के दौरान चंद मिनटों में टूर्नामेंट को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान ICC सदस्यों को लगा कि टूर्नामेंट का शेड्यूल लगातार टलता जा रहा है. मामला आगे बढ़ ही नहीं पा रहा है. ऐसे में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आखिरी वॉर्निंग दी.

आईसीसी ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के पास हाइब्रिड मॉडल स्वीकार करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है. यानी पीसीबी के पास सिर्फ एक ही रास्ता बचा था, वो हाइब्रिड मॉडल ही है. हालांकि पीसीबी इस पर मान गया है. ऐसे में 7 दिसंबर को औपचारिक बैठक होगी, जिसके बाद शेड्यूल और बाकी चीजों का ऐलान किया जा सकता है.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...