12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलवो शराब के नशे में नहीं था... कांबली और सचिन की मुलाकात...

वो शराब के नशे में नहीं था… कांबली और सचिन की मुलाकात पर पुराने दोस्त का सनसनीखेज दावा

Published on

मुंबई में महान क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के स्मारक के अनावरण के मौके पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिले। 52 साल के कांबली बेहद कमजोर और अपने उम्र से कहीं बूढ़े नजर आ रहे थे। सचिन और कांबली की मुलाकात मीडिया की सुर्खियां बनी। अब उस मीटिंग पर दोनों के पुराने दोस्त ने नया खुलासा किया है।

दरअसल, इसी कार्यक्रम में विनोद कांबली का गाना गाते वीडियो वायरल हुआ था। कांबली जिस अंदाज में सिंगिंग कर रहे थे, उससे कई लोगों को लग रहा था कि वह शराब के नशे में हैं, लेकिन उनके एक दोस्त ने अब स्पष्ट किया है कि कांबली कार्यक्रम में सिर्फ भावुक थे।

बचपन के क्रिकेट मित्र मार्कस कूटो ने कांबली की प्रतिक्रिया के बारे में हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘वह नशे में नहीं था। उसने पिछले एक साल से शराब की एक बूंद भी नहीं छुई है। बात सिर्फ इतनी है कि वह सचिन के साथ छोटी सी मुलाकात के दौरान बहुत भावुक हो गया था, जिन्होंने मंच पर उनका अच्छे से स्वागत किया। वह सचिन से मिलने और समारोह में भाग लेने को लेकर बहुत उत्साहित था।’

सचिन तेंदुलकर के कुछ साल बाद विनोद कांबली को भी भारतीय टीम से खेलने का मौका मिला। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर की धमाकेदारी शुरुआत भी की, लेकिन जल्द ही उनकी फॉर्म में गिरावट आ गई। कांबली ने 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच जरूर खेले, लेकिन कोई बड़ी छाप नहीं छोड़ सके।

कूटो ने अगस्त में कांबली से उनके बांद्रा स्थित आवास पर मुलाकात की थी, जब सड़क पर चलने के लिए संघर्ष करते हुए उनका पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कांबली को भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान कपिल देव का भी समर्थन मिला था। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू ने कहा, ‘कपिल ने मुझसे साफ कहा है कि अगर वह रिहैब जाना चाहते हैं तो हम उनकी आर्थिक मदद करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्हें पहले खुद पुनर्वास जाना होगा। अगर वह ऐसा करते हैं, तो हम बिल का भुगतान करने के लिए तैयार हैं, भले ही इलाज कितने समय तक चले।’

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...