24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यलखनऊ में दारोगा की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, रेलवे ट्रैक...

लखनऊ में दारोगा की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, रेलवे ट्रैक पर मिली क्षत-विक्षत डेड बॉडी; पत्नी है सिपाही

Published on

लखनऊ ,

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस मुख्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) का सिर कटा हुआ शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. एसआई का शव मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है. फिलहाल, हर एंगल से जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक एसआई का नाम ध्यान सिंह यादव है. वह 36 वर्ष के थे और यूपी पुलिस के मुख्यालय में तैनात थे. उनकी पत्नी भी सिपाही पद पर पुलिस मुख्यालय में ही तैनात हैं. दोनों लखनऊ में किराये के मकान में रह रहे थे. जैसे ही सिपाही पत्नी को दारोगा पति की मौत की खबर मिली उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

एसआई ध्यान सिंह यादव का जालौन जिले में ट्रांसफर हो गया था. वह लखनऊ से जालौन रवाना होने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन इसी बीच उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई. घटना सुशांत गोल्फ सिटी के बक्कास रेलवे ट्रैक के पास हुई है.

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि एसआई की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. हालांकि, मृतक के परिजनों के बयानों को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा हत्या और आत्महत्या जैसे संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक एसआई ध्यान सिंह यादव घर से शेविंग कराने की बात कहकर निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे. पुलिस ने गुरुवार को शव बरामद किया. जिसके बाद देर रात परिजनों ने शव की पहचान की.

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...