24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यगलियों में गूंजती पुलिस के बूटों की आवाज, बंद मकानों पर लटके...

गलियों में गूंजती पुलिस के बूटों की आवाज, बंद मकानों पर लटके ताले, 12 दिन बाद भी नहीं टूटा संभल का सन्नाटा

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद मामले को लेकर दूसरी बार हो रहे सर्वे के दौरान जमकर पथराव और हिंसा हुई थी। हिंसा में 4 लोगों की जानें चली गईं। 29 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इसके बाद संभल हिंसा के कुछ उपद्रवियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। बाकी उपद्रवियों को चिह्नित करने और उनके पोस्टर चस्पा किए जाने की कार्रवाई में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है।

सत्ता-विपक्ष में तकरार
मामले में राजनीति भी जमकर हो रही है। विपक्ष सरकार पर हमलावर है तो वहीं सत्ता पक्ष के नेता भी विपक्ष को तीखा जबाव दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले उपद्रवियों पर यूपी के मुख्यमंत्री सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

आतंकी कनेक्शन
संभल हिंसा के बाद पुलिस को सर्ज ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी और USA के कारतूस मिले। इसके बाद मामला देश की सुरक्षा से भी जुड़ गया है। ऐसे में लोग पाकिस्तानी और USA के कारतूस बरामद होने के बाद आतंकी कनेक्शन की चर्चा करने लगे हैं कि कौन हैं संभल में मौजूद वो लोग जिनका कनेक्शन पाकिस्तान और USA से है। आखिर कारतूस सरहद पार से यहां कैसे आ पहुंचे।

गलियों में पसरा सन्नाटा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पुलिस पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। दूसरी तरफ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अखिलेश पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश की प्रतिक्रिया बचकानी कह रहे हैं। इन सब के बीच आज गुरूवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्र में 12 वें दिन सन्नाटा पसरा हुआ था।

पुलिस फोर्स का जायजा
संभल एएसपी और सीओ ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ हिंसा प्रभावित क्षेत्र की गलियों का जायजा लिया। ये इलाका सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट गर्वी का कहलाता है। इस दौरान हिंसा प्रभावित इलाके में 12वें दिन भी सन्नाटा पसरा हुआ था। कहीं कोई आवाजाही नजर नहीं आ रही थी।

घरों पर लटके ताले
सुनसान हिंसा प्रभावित गलियों में पुलिस बल के साथ उनके बूटों की आवाज आती रही। हिंसा प्रभावित गलियों में स्थित घरों के दरवाज़े बंद थे। दरवाजों पर ताले लटके हुए दिख रहे थे। असल में इन हिंसा प्रभावित गलियों में हिंसा वाले दिन पुलिस पर पथराव किया गया था और पुलिस कार्रवाई के डर से अब यहां रहने वाले लोग परिवार सहित घर के दरवाजों पर ताला लगाकर जा चुके हैं।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...