21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति‘मोदी सरकार MSP पर फसल खरीदेगी’, किसानों के दिल्ली कूच के बीच...

‘मोदी सरकार MSP पर फसल खरीदेगी’, किसानों के दिल्ली कूच के बीच कृषि मंत्री शिवराज का संसद में बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में इस बात का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सभी कृषि उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरेदेगी। कृषि मंत्री का यह बयान प्रश्नकाल के दौरान MSP पर चर्चा और MSP को कानूनी समर्थन देने की मांग को लेकर दिल्ली में किसानों के मार्च के बीच आया।

राज्यसभा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं आपलोगों को आश्वासन देता हूं कि किसानों की सारी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। यह मोदी सरकार है और यह मोदी की गारंटी को पूरी करने की गारंटी है। उन्होंने कहा, “जब मेरे विपक्ष के दोस्त सत्ता में थे, तब उन्होंने कहा था कि वे एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार नहीं करेंगे। खासकर उपज की लागत पर 50 फीसदी ज्यादा देने की बात पर।”

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने उन्हें रिकॉर्ड सामने रखने को कहा। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए दावा किया, “पहले की संप्रग सरकार ने कभी किसानों का सम्मान नहीं किया और कभी किसानों की लाभकारी कीमतों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया।

चौहान ने कहा कि मैं आपके माध्यम से सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि 2019 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को उत्पादन लागत पर 50 फीसदी लाभ देकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार किसानों को लाभकारी मूल्य दे रही है। तीन साल पहले से ही सरकार धान, गेहूं, ज्वार और सोयाबीन को उत्पादन लागत से 50 फीसदी अधिक मूल्य पर खरीदा जा रहा है।

संसद में बहस के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने शिवराज सिंह चौहान के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शिवराज सिंह के समर्थन में कहा कि माननीय मंत्री मेरे साथ थे। जाते समय भी मेरे साथ थे, आते समय भी मेरे साथ थे। जिस व्यक्ति की पहचान देश में लाडले के नाम से थी, अब वह किसानों का लाडला होगा। मैं पूरी तरह आशावाद हूं कि अपने नाम के अनुरूप मंत्री शिवराज यह कर के दिखाएंगे। जयराम रमेश से मुझे उम्मीद थी कि वे कुछ प्रश्न पूछेंगे। अच्छा लगता अगर एक बार भी स्थगन प्रस्ताव आता। आज मैंने आपके (शिवराज सिंह चौहान) नाम का नामांकन कर दिया, किसान के लाडले।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...