27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल ने बीजेपी पर लगा दिए वोटरों को 'गायब' करने का आरोप,...

केजरीवाल ने बीजेपी पर लगा दिए वोटरों को ‘गायब’ करने का आरोप, दिल्ली की तेज हुई लड़ाई!

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी जिस भी राज्य में जीतती है, उसमें क्या गड़बड़ी करती है, आज उसका खुलासा हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक महीने में आम आदमी पार्टी के 11 हजार से ज्यादा वोटरों के वोट काटने की एप्लीकेशन बीजेपी के द्वारा इलेक्शन कमीशन को दी गई है। इस पर इलेक्शन कमीशन में चुपचाप काम भी हो रहा है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भाजपा के लेटर हेड पर ही इलेक्शन कमीशन को चिट्ठियां भेजी जा रही हैं कि शाहदरा इलाके के 11018 लोग या तो शिफ्ट हो गए हैं या मर गए हैं।

‘बीजेपी लोगों को वोट कटवा रही’
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि इलेक्शन तक न जाने और कितने वोट यह बीजेपी के लोग कटवाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि 11000 लोगों के बारे में पता करना कम समय में काफी मुश्किल था। इसलिए हम लोगों ने 500 लोगों का एड्रेस ढूंढने का काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब हमने ढूंढना शुरू किया, तो इसमें से 372 लोग उस पते पर मिले, जिस पर वोट कटवाने के लिए कहा गया था। केजरीवाल का कहना है कि कुछ लोगों के पते ही नहीं मिले।

‘बीजेपी चुनाव आयोग को भेज रही है लिस्ट’
आप नेता ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने वोट कटवाने के लिए जो ल‍िस्‍ट दी है, उसमें 75 प्रतिशत लोग अपनी जगह पर रहते हुए पाए गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि शाहदरा में 186000 से ज्यादा वोट हैं और इसमें से बीजेपी 11 हजार वोट कटवाने का लेटर दे चुकी है। अभी इलेक्शन तक और भी नाम जाएंगे। केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी की इस लिस्ट के मुताबिक अब तक 6 प्रतिशत वोट कटवाने का काम किया जा चुका है और जिन लोगों का नाम दिया गया है, उसमें ज्यादातर लोग आम आदमी पार्टी के वोटर हैं।

‘शाहदरा में 11 हजार वोट कटवाए’
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प‍िछली बार शाहदरा सीट महज 5200 वोटों से जीती थी और इस बार यह 11000 वोट कटवा चुके हैं। केजरीवाल ने इलेक्शन कमीशन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि इलेक्शन कमीशन की भूमिका संदिग्ध लग रही है, क्योंकि उसके पास वोट डिलीट करने के लिए जो भी लेटर आते हैं, वह उसे अपने वेबसाइट पर अपडेट करते हैं। लेकिन कल तक इलेक्शन कमीशन ने सिर्फ शाहदरा इलाके में 487 आवेदन का रिसीव होना बताया है, जबकि भाजपा ने अब तक 11000 एप्लीकेशन दी है, जिन पर चुपचाप काम किया जा रहा है।

चुनाव आयोग ने बीजेपी से मिलकर दिया आदेश
आप नेता ने आरोप लगाया है कि इलेक्शन कमीशन ने बीजेपी से मिलकर सारी आवेदन पर आर्डर कर दिया है कि इन पर कार्रवाई की जाए, लेकिन इसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है। केजरीवाल ने कहा है कि इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जनकपुरी में 6247 एप्लीकेशन वोट डिलीट करने की आई हुई हैं। संगम विहार में 5262, आरके पुरम में 4285, पालम में 4031, द्वारका में 4013, तुगलकाबाद में 3987, ओखला में 3933, करावल नगर में 2957, इसी तरह और जगहों पर भी वोट डिलीट करने के लिए एप्लीकेशन आई हुई हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वोट डालने का अधिकार एक नागरिक का मौल‍िक अधिकार है और यह उसे छीना जा रहा है और यह लोकतंत्र का हनन है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...